NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / पहला वनडे: पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े
    अगली खबर
    पहला वनडे: पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े
    पथुम निसांका ने पहले वनडे मैच में जड़ा शतक (तस्वीर: एक्स/@OfficialSLC)

    पहला वनडे: पथुम निसांका ने अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा अपना पहला शतक, जानिए आंकड़े

    लेखन भारत शर्मा
    Feb 09, 2024
    08:07 pm

    क्या है खबर?

    श्रीलंका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका ने अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के पहले वनडे में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए ऐतिहासिक शतकीय पारी खेली।

    यह उनके वनडे करियर का चौथा और अफगानिस्तान टीम के खिलाफ पहला शतक रहा, जिसे उन्होंने महज 87 गेंदों में पूरा कर लिया।

    इसके बाद उन्होंने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए अपने शतक को दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। इससे श्रीलंका की टीम 381/3 का स्कोर बनाने में कामयाब रही।

    बल्लेबाजी

    कैसी रही निसांका की पारी और साझेदारी?

    टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम को निसांका और आविष्का फर्नांडो ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने पहले विकेट के लिए 26.2 ओवर में 182 रन जोड़ दिए।

    इस दौरान निसांका ने पहले अपना शतक पूरा किया और बाद में उसे दोहरे शतक में तब्दील कर दिया। उन्होंने अपनी पारी में 20 चौके और 8 बेहतरीन छक्के जड़े।

    उन्होंने गेंदबाजों का डटकर सामना किया और मैदान के चारों ओर शॉट खेले।

    प्रदर्शन

    अफगानिस्तान के खिलाफ जमकर बोलता है निसांका का बल्ला

    निसांका का बल्ला अफगानिस्तान टीम के खिलाफ जमकर बोलता है। यही कारण है कि उन्होंने अपने वनडे करियर में सबसे अधिक रन इसी टीम के खिलाफ बनाए हैं।

    उन्होंने अफगान टीम के खिलाफ अब तक खेले 9 मैच की 9 पारियों में 78 से अधिक की औसत और 103.37 की स्ट्राइक रेट से 552 रन बना लिए हैं।

    इस दौरान उन्होंने एकमात्र शतक के अलावा 2 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर इसी मैच में आया है।

    प्रदर्शन

    निसांका ने साल 2023 में किया था शानदार प्रदर्शन 

    निसांका के लिए साल 2023 काफी शानदार रहा है। वह वनडे में 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

    उन्होंने पिछले साल 29 मैच खेले और 44.26 की औसत से 1,151 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 9 अर्धशतक अपने नाम किए थे।

    विशेष रूप से वह शुभमन गिल (180) के साथ 150 से अधिक चौके (156) लगाने वाले 2 खिलाड़ियों में से एक थे। वह पिछले साल 1,000 वनडे रन वाले एकमात्र श्रीलंकाई थे।

    करियर

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में निसांका का प्रदर्शन

    दाएं हाथ के बल्लेबाज निसांका ने अब तक 50 वनडे में करीब 43 की औसत और 88 की स्ट्राइक रेट से 1,938 रन बनाए हैं।

    उन्होंने 10 मार्च, 2021 को वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम मे खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की थी। इस प्रारूप में उनका सर्वाधिक स्कोर इसी मैच में आया है।

    उन्होंने 9 टेस्ट की 15 पारियों में 537 रन बनाए हैं। 45 टी-20 अंतरराष्ट्रीय की 44 पारियों में 112.65 की स्ट्राइक रेट से 1,140 रन जड़े हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    श्रीलंका क्रिकेट टीम
    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    वनडे क्रिकेट
    पथुम निसांका

    ताज़ा खबरें

    रेखा की फिल्म 'उमराव जान' सिनेमाघरों में दोबारा हो रही रिलीज, जानिए कब देख पाएंगे रेखा
    ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर बोले- सेना युद्ध लड़ने की तैयारी की ओर बढ़ रही है ब्रिटेन
    2030 तक AI संभालेगा इन मानवीय कार्यों की जिम्मेदारी, रिपोर्ट में दावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    IPL 2025 में कैसा रहा MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस

    श्रीलंका क्रिकेट टीम

    श्रीलंका क्रिकेट टीम जनवरी में जिम्बाब्वे के खिलाफ घर में खेलेगी वनडे और टी-20 सीरीज  क्रिकेट समाचार
    श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने सनथ जयसूर्या को पूर्णकालिक क्रिकेट सलाहकार नियुक्त किया, जानिए कितना होगा कार्यकाल श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड
    वनिंदु हसरंगा को सौंपी जा सकती है श्रीलंका की टी-20 टीम की कमान- रिपोर्ट जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम
    जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे और टी-20 सीरीज के लिए श्रीलंका की प्रारंभिक टीम का ऐलान  जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम

    अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

    रोहित शर्मा 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले जीतने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े रोहित शर्मा
    रोहित शर्मा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20 बार हुए हैं रन आउट, शीर्ष पर हैं राहुल द्रविड भारतीय क्रिकेट टीम
    विराट कोहली बन सकते हैं टी-20 में 12,000 रन बनाने वाले पहले भारतीय, जानिए आंकड़े विराट कोहली
    भारत बनाम अफगानिस्तान: दूसरे टी-20 मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  भारतीय क्रिकेट टीम

    वनडे क्रिकेट

    ICC वनडे क्रिकेटर ऑफ द ईयर: विराट कोहली सहित ये खिलाड़ी हुए नामांकित इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: सदीरा समरविक्रमा ने वनडे क्रिकेट में पूरे किए 1,000 रन, जानिए आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम
    श्रीलंका बनाम जिम्बाब्वे: चरिथ असलंका ने जड़ा वनडे करियर का तीसरा शतक, जानिए उनके आंकड़े श्रीलंका क्रिकेट टीम

    पथुम निसांका

    विश्व कप 2023: पथुम निसांका ने जड़ा लगतार तीसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे क्रिकेट
    वनडे विश्व कप 2023: श्रीलंका ने नीदरलैंड को 5 विकेट से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स  वनडे विश्व कप 2023
    पथुम निसांका के इस साल वनडे में 1,000 रन पूरे, ऐसा करने वाले दूसरे बल्लेबाज बने वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम श्रीलंका: पथुम निसांका ने विश्व कप 2023 में जड़ा लगातार चौथा अर्धशतक, जानिए आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025