जोहो ने दिवाली पर अरट्टई में पेश किया नया फीचर, बताएगा ऐप का सही उच्चारण
क्या है खबर?
जोहो के संस्थापक श्रीधर वेंबू ने स्वदेशी मैसेजिंग ऐप अरट्टई में एक नया फीचर पेश किया है। इसके जरिए यूजर्स ऐप के लोगो पर डबल-टैप करके यह जान सकते हैं कि ऐप के तमिल नाम का सही उच्चारण कैसे किया जाए। यह फीचर ऐप के नाम के उच्चारण और जो लोग तमिल नहीं बोलते, उनके लिए इसे समझने में आसानी को लेकर हुई पिछली बहस के बाद लाया गया है।
पोस्ट
पोस्ट में वेंबू ने क्या लिखा?
वेंबू ने एक एक्स पोस्ट में लिखा, "दीवाली अपडेट में 'अरट्टई' के लिए कई शानदार चीजें हैं और आप यह जानने के लिए कि 'अरट्टई' का उच्चारण कैसे करें, ऊपर बाईं ओर दिए गए 'अरट्टई' लोगो पर डबल-टैप कर सकते हैं!"
इस फीचर से तमिल भाषा से अपरिचित यूजर सोशल मीडिया पर दी गई जानकारी पर निर्भर रहने के बजाय सीधे ऐप के अंदर ही इसका सही उच्चारण सीख सकते हैं।
अर्थ
क्या है इस ऐप का मतलब?
वेंबू ने इससे पहले अक्टूबर, 2025 में एक पोस्ट के जरिए कॉमिक-पैनल स्टाइल का एक ग्राफ़िक शेयर किया, जिसमें कई भारतीय भाषाओं और लिपियों के जरिए इस शब्द को समझाया गया था।
इस ग्राफिक के बीच में तमिल शब्द 'अरट्टई' लिखा था और इसके साथ ही देवनागरी, बंगाली, गुजराती, मलयालम, तेलुगु और ओड़िया जैसी कई अन्य लिपियों में भी इसे लिखा गया था।
यह एक तमिल शब्द है, जिसका अर्थ अनौपचारिक बातचीत या हंसी-मजाक है।