Loading...
चीन के स्पेस स्टेशन जाएगा पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री, पाकिस्तान के जीशान अली को मिली जगह
चीन के स्पेस स्टेशन पर जाएगा पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री

चीन के स्पेस स्टेशन जाएगा पहला विदेशी अंतरिक्ष यात्री, पाकिस्तान के जीशान अली को मिली जगह

Nov 24, 2026
06:22 pm

क्या है खबर?

चीन अपने तियांगोंग स्पेस स्टेशन पर पहली बार किसी दूसरे देश के अंतरिक्ष यात्री को भेजने जा रहा है। इसके लिए पाकिस्तान के मुहम्मद जीशान अली को शेनझोउ-24 मिशन के दल में शामिल किया गया है। चीन की मानव अंतरिक्ष उड़ान एजेंसी ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। इस मिशन के साथ चीन के अंतरिक्ष कार्यक्रम में पहली बार कोई विदेशी नागरिक स्टेशन पर पहुंचेगा। अली वहां वैज्ञानिक प्रयोगों और अनुसंधान से जुड़े काम करेंगे।

अंतरिक्ष यात्री

मिशन में कौन-कौन से अंतरिक्ष यात्री होंगे शामिल

पाकिस्तान के जीशान अली के साथ चीन के 2 अंतरिक्ष यात्री भी इस मिशन का हिस्सा होंगे।

इनमें टैंग होंगबो मिशन कमांडर और वू यी फ्लाइट इंजीनियर की जिम्मेदारी संभालेंगे। टैंग पहले भी 2 बार तियांगोंग स्टेशन जा चुके हैं, जबकि वू यी पहली बार अंतरिक्ष की यात्रा करेंगे।

अली पेलोड विशेषज्ञ के रूप में काम करेंगे। वह स्टेशन पर जैव तकनीक और पदार्थ विज्ञान से जुड़े 4 वैज्ञानिक प्रयोगों में हिस्सा लेंगे।

लॉन्च

कब और कहां से लॉन्च होगा शेनझोउ-24 मिशन

शेनझोउ-24 अंतरिक्ष यान को बुधवार, 25 नवंबर को चीन के जिउक्वान सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से रवाना किया जाएगा।

भारतीय समय के अनुसार, इसका लॉन्च सुबह 5:48 मिनट पर होना निर्धारित है। चीन के समय के मुताबिक यह सुबह 8:18 मिनट पर उड़ान भरेगा।

मिशन के तीनों सदस्य तियांगोंग स्टेशन पहुंचने के बाद वहां पहले से मौजूद अंतरिक्ष यात्रियों के साथ कुछ समय बिताएंगे और फिर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काम करेंगे।

ADVERTISEMENT

सहयोग

चीन और पाकिस्तान के बीच अंतरिक्ष सहयोग

जीशान अली का चयन फरवरी, 2025 में चीन और पाकिस्तान के बीच हुए अंतरिक्ष सहयोग समझौते के तहत किया गया है।

खुर्रम दाउद को उनके बैकअप के रूप में चुना गया है। चीन का तियांगोंग स्टेशन 2022 से पूरी तरह काम कर रहा है। इसके जरिए वह वैज्ञानिक शोध और अंतरिक्ष अभियानों को आगे बढ़ा रहा है।

चीन की योजना 2030 तक अपने अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर भेजने की भी है।

ADVERTISEMENT