यूट्यूब हुआ डाउन, यूजर्स नहीं देख पा रहें कोई वीडियो
क्या है खबर?
वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब आज (18 फरवरी) सुबह-सुबह आउटेज की समस्या का सामना कर रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, भारत समेत दुनिया के कई अन्य देशों से बड़ी संख्या में यूजर्स ने आउटेज को लेकर रिपोर्ट किया है। इस आउटेज से लाखों लोग वीडियो नहीं देख पा रहे हैं। कई यूजर्स ने बताया कि होमपेज लोड नहीं हो रहा है और ऐप पर भी कंटेंट दिखाई नहीं दे रहा है।
दिक्कत
कंपनी ने मानी तकनीकी दिक्कत
यूट्यूब ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अगर किसी को प्लेटफॉर्म एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है तो टीम इस समस्या को ठीक करने में लगी है। कंपनी के हेल्प पेज के मुताबिक रिकमेंडेशन सिस्टम में खराबी के कारण होमपेज, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब किड्स पर वीडियो नहीं दिख रहे थे। बाद में बताया गया कि होमपेज वापस आ गया है, लेकिन पूरी तरह सुधार का काम जारी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें पोस्ट
If you’re having trouble accessing YouTube right now, you’re not alone — our teams are looking into this and will follow up here with updates: https://t.co/7iTU5S9AgT
— TeamYouTube (@TeamYouTube) February 18, 2026