Loading...
ब्लिंकिट से ऑर्डर कर सकेंगे GTA 6, इन शहरों में शुरू हुई सुविधा
गेमर्स ब्लिंकिट से ऑर्डर कर सकेंगे GTA 6

ब्लिंकिट से ऑर्डर कर सकेंगे GTA 6, इन शहरों में शुरू हुई सुविधा

Nov 18, 2026
12:48 pm

क्या है खबर?

GTA 6 की रिलीज से एक दिन पहले भारत में गेम खरीदने वालों के लिए नई सुविधा शुरू हुई है। ब्लिंकिट अब चुनिंदा शहरों में गेम का फिजिकल बॉक्स ऑर्डर करने की सुविधा दे रही है। ग्राहक घर बैठे कुछ ही मिनटों में इसकी डिलीवरी पा सकते हैं। बॉक्स में गेम डाउनलोड करने का कोड मिलेगा, जिससे खिलाड़ी रिलीज से पहले डाउनलोड की तैयारी कर सकेंगे। इस सुविधा से गेम खरीदने वालों को दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शहर

दिल्ली मुंबई समेत कई शहरों में शुरू हुई डिलीवरी

ब्लिंकिट के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए GTA 6 की उपलब्धता की जानकारी दी।

शुरुआत में यह सुविधा दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा, बेंगलुरु, हैदराबाद, मुंबई, पुणे, कोलकाता और अहमदाबाद के चुनिंदा इलाकों में शुरू की गई है। कंपनी 18 और 19 नवंबर के दौरान इस सुविधा को दूसरे शहरों तक बढ़ाने की योजना बना रही है।

आने वाले दिनों में अन्य इलाकों के खरीदारों को भी यह सुविधा मिल सकती है।

कोड

फिजिकल बॉक्स में मिलेगा गेम डाउनलोड करने का कोड

ब्लिंकिट से GTA 6 ऑर्डर करने पर ग्राहकों को एक फिजिकल बॉक्स मिलेगा, जिसमें गेम डाउनलोड करने का कोड मौजूद होगा।

इसकी पैकेजिंग को कलेक्टिबल के तौर पर भी तैयार किया गया है, जिसे खरीदार अपने पास रख सकेंगे।

ग्राहक कोड रिडीम करके गेम का डाउनलोड पहले ही शुरू कर सकते हैं, ताकि 19 नवंबर को रिलीज होते ही वे खेलने के लिए तैयार रहें और डाउनलोड का इंतजार न करना पड़े।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

ADVERTISEMENT