बेंगलुरु में जैविक कचरे को बायोगैस और पोषक तत्वों से भरपूर खाद में बदलने के लिए बेंगलुरु बायोइनोवेशन सेंटर और यूनाइटेड किंगडम (UK) की यॉर्क यूनिवर्सिटी ने बेंगलुरु टेक समिट 2026 में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस प्रोजेक्ट में सूक्ष्मजीवों की मदद से कचरे को ऑक्सीजन-मुक्त माहौल में तोड़ा जाएगा। इस पहल से बेंगलुरु जल्द ही अपने ही कचरे से बिजली की जरूरतें पूरी कर पाएगा।
होसकोटे में शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट
प्रोफेसर जेम्स चोंग की अगुवाई में गार्डन सिटी यूनिवर्सिटी के होसकोटे कैंपस में एक पायलट स्टडी शुरू होगी, जिससे इस तकनीक को भारत के लिए तैयार करने में मदद मिलेगी।
इस पहल में हेलिक्स बायोटेक पार्क में एक 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' बनाने की योजना है। साथ ही बेंगलुरु बायोइनोवेशन सेंटर लैब और स्टार्टअप्स को भी पूरा समर्थन देगा।
यह प्रोजेक्ट केवल कचरा साफ करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत और UK के बीच टीम वर्क, साझा रिसर्च और दोनों देशों के युवा इनोवेटर्स के लिए नए अवसर खोलने का भी एक जरिया है।