XRP लेजर की क्रिप्टोकरेंसी को क्वांटम कंप्यूटर हमलों से सुरक्षित बनाने की तैयारी
XRP लेजर ने एक नया डिजाइन प्रस्तावित किया है, जिससे आपकी क्रिप्टोकरेंसी भविष्य के क्वांटम कंप्यूटर हमलों से सुरक्षित रह सके। इस डिजाइन के तहत धारक अपने अकाउंट में एक क्वांटम प्रतिरोधी साइनिंग की जोड़ सकेंगे और पुरानी की को हटा सकेंगे।
सबसे अच्छी बात यह है कि इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। XRP लेजर फाउंडेशन ने 4 नवंबर को अपने 2027 प्रोटोकॉल रोडमैप में यह बदलाव अपडेट किया है।
ML-DSA-44 का 2028 तक होगा माइग्रेशन
प्रस्तावित डिजाइन ML-DSA-44 सिग्नेचर स्कीम का उपयोग करता है, जिसे NIST ने 2024 में मंजूरी दी थी। यह स्कीम ज्यादा डाटा को संभाल सकती है, लेकिन यूजर्स के लिए शुल्क पहले जितना ही रहेगा क्योंकि अतिरिक्त स्टोरेज का खर्च ऑपरेटर उठाएंगे। इस बदलाव की समीक्षा और ऑडिटिंग के लिए टीम ने 2.15 से 2.55 लाख डॉलर (करीब 2-2.4 करोड़ रुपये) का बजट तय किया है। फिलहाल, उनका ध्यान अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आने वाली तकनीकी दिक्कतों को दूर करने पर है। इन मजबूत सुरक्षा उपायों पर पूरी तरह से माइग्रेशन 2028 तक करने की योजना है।