एक्सबॉक्स दे रहा गेमर्स को 5 यूबीसॉफ्ट गेम मुफ्त खेलने का मौका
टेक्नोलॉजी
एक्सबॉक्स अपने खिलाड़ियों को 1 से 4 अक्टूबर तक 5 बड़े यूबीसॉफ्ट गेम्स मुफ्त में आजमाने का मौका दे रहा है। इसके लिए आपको एक्सबॉक्स गेम पास की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर, आपके पास एक्सबॉक्स वन या सीरीज X/S कंसोल है तो यह सुनहरा मौका है कि आप बिना पैसा खर्च किए कुछ बेहतरीन गेम्स का अनुभव ले सकें।
ऐसे फ्री खेल सकते हैं गेम्स
इस लिस्ट में फार क्राई 6, एसेसिन्स क्रीड ओडिसी, अवतार: फ्रंटियर्स ऑफ पैंडोरा, स्कल एंड बोन्स और द क्रू मोटरफेस्ट जैसे गेम्स शामिल हैं।
ये सभी ओपन-वर्ल्ड एडवेंचर गेम्स हैं, जिनमें आपको खूब एक्सप्लोर करने का मौका मिलेगा। इन गेम्स को खेलने के लिए आपको अपने कंसोल पर माइक्रोसॉफ्ट स्टोर में जाना होगा। वहां 'सब्सक्रिप्शन्स' सेक्शन में जाकर 'फ्री प्ले डेज' वाले विकल्प को चुनें और बस आप खेलने के लिए तैयार हैं।