एक्स हुआ डाउन, यूजर्स को पोस्ट करने और देखने में आ रही दिक्कत
क्या है खबर?
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स डाउन होने से दुनियाभर में हजारों यूजर्स को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउन डिटेक्टर के अनुसार, समस्या आज (16 फरवरी) शाम करीब 7:00 बजे शुरू हुई। भारत समेत कई देशों से यूजर्स ने शिकायत दर्ज कराई। इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण लोग न तो नई पोस्ट कर पा रहे हैं और न ही दूसरों की पोस्ट ठीक से देख पा रहे हैं।
समस्या
वेबसाइट और मोबाइल दोनों यूजर्स को समस्या
डाउन डिटेक्टर के आंकड़ों के मुताबिक, आउटेज की रिपोर्ट करने वाले कुल यूजर्स में से 57 प्रतिशत को वेबसाइट पर प्लेटफॉर्म चलाने में समस्या आ रही है। वहीं 27 प्रतिशत यूजर्स ने बताया कि वे मोबाइल फोन पर ऐप का सही तरीके से उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। इसके अलावा, 16 प्रतिशत यूजर्स ने कहा कि उन्हें फीड और टाइमलाइन अपडेट होने में तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
नाराजगी
यूजर्स ने सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी
अचानक आई इस तकनीकी समस्या के बाद कई बड़ी संख्या में यूजर्स ने दूसरे प्लेटफॉर्म पर जाकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। कुछ लोगों ने बताया कि उनका अकाउंट लॉगिन तो हो रहा है, लेकिन कंटेंट लोड नहीं हो रहा है। अभी तक कंपनी की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यूजर्स उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही समस्या को ठीक कर प्लेटफॉर्म की सेवाएं सामान्य की जाएंगी।