LOADING...
एक्स पर आया नया AI फीचर, यूजर्स खुद बना सकेंगे टाइमलाइन

एक्स पर आया नया AI फीचर, यूजर्स खुद बना सकेंगे टाइमलाइन

Apr 23, 2026
11:57 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित फीचर लॉन्च किया है। इसके जरिए यूजर्स अब अपनी पसंद के हिसाब से कस्टम टाइमलाइन बना सकते हैं। यह सुविधा फिलहाल सिर्फ पेड यूजर्स के लिए उपलब्ध है और सबसे पहले iOS डिवाइस पर शुरू की गई है। कंपनी का कहना है कि इस फीचर से यूजर्स को अपने फ़ीड पर ज्यादा कंट्रोल मिलेगा और वे अपनी रुचि के अनुसार कंटेंट आसानी से देख सकेंगे।

काम

कैसे काम करता है कस्टम टाइमलाइन फीचर?

इस नए फीचर में यूजर्स अलग-अलग टॉपिक को अपने होम फीड पर आसानी से पिन कर सकते हैं। अब सिर्फ "फॉर यू" या "फॉलोइंग" टैब पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स डिजाइन, टेक्नोलॉजी या बिजनेस जैसे विषयों पर अपनी अलग टाइमलाइन बना सकते हैं और उन्हें कभी भी बदल सकते हैं। फिलहाल इसमें 75 से ज्यादा टॉपिक शामिल किए गए हैं, जिससे यूजर्स अपनी पसंद के कंटेंट को आसानी से चुन और देख सकते हैं।

कंटेंट

ग्रोक AI करेगा कंटेंट को बेहतर तरीके से मैनेज

यह पूरा सिस्टम ग्रोक AI पर आधारित है, जो यूजर्स के व्यवहार और पसंद को समझकर सही कंटेंट दिखाता है। AI यह देखता है कि यूज़र किस तरह के पोस्ट ज्यादा देखता है और किन पर ज्यादा समय बिताता है, उसी हिसाब से सुझाव देता है। समय के साथ यह सिस्टम और बेहतर होता जाता है और सीखता रहता है। इससे यूजर्स को वही कंटेंट ज्यादा दिखेगा, जिसमें उनकी रुचि है और बेकार की चीजें कम नजर आएंगी।

Advertisement

स्नूज फीचर

स्नूज फीचर से अनचाहे कंटेंट से राहत

इस फीचर के साथ स्नूज ऑप्शन भी दिया गया है, जो काफी उपयोगी माना जा रहा है। इसके जरिए यूजर्स कुछ टॉपिक को कुछ समय के लिए आसानी से छिपा सकते हैं। जैसे अगर कोई यूजर राजनीति या खेल से जुड़ी पोस्ट नहीं देखना चाहता, तो वह उन्हें कुछ समय के लिए हटा सकता है। इससे फीड साफ और ज्यादा उपयोगी बनेगी। कंपनी जल्द ही इस फीचर को दूसरे प्लेटफॉर्म जैसे एंड्रॉयड पर भी लाने की तैयारी कर रही है।

Advertisement