इंडियाAI के सहयोग से चैरियट ने चैरियट-1-TTS-मल्टीलिंगुअल नाम का एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्पीच मॉडल पेश किया है, जो भारत की भाषाई विविधता को समझता है।
यह मॉडल 11 भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी को भी सपोर्ट करता है। इसमें 50 से ज्यादा आवाजें हैं और यह वाक्य के बीच में भी भाषा बदल सकता है।
इसे ग्राहक सहायता और वॉयस असिस्टेंट जैसे रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। यह डिजिटल सार्वजनिक सेवा में भी काम आएगा और टेक्स्ट को उसके संदर्भ के साथ समझ सकता है।
माइक्रोसॉफ्ट और AWS को पीछे छोड़ा
यह मॉडल केवल बहुमुखी नहीं है, बल्कि इसकी सटीकता भी बेहद शानदार है। इसने हिंदी में महज 7.6 फीसदी की कम एरर रेट दर्ज की।
दूसरी तरफ, अन्य भारतीय भाषाओं में इसकी औसत एरर रेट 6.47 फीसदी रही। इंग्लिश वर्बलाइजेशन बेंचमार्क पर इसने 93.78 फीसदी की शानदार सटीकता हासिल की है।
अंदरूनी जांच में पता चला है कि इसने माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) के सिस्टम को भी पीछे छोड़ दिया है। यह भारत में मल्टीलिंगुअल टेक के लिए एक बड़ी कामयाबी है।