भारत में AI ऐप्स में ChatGPT का दबदबा, यूजर्स ने खर्च किए 112 करोड़ रुपये खर्च
भारत में जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) ऐप्स की दुनिया में अब कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। ChatGPT अभी भी इस दौड में सबसे आगे है।
इस तिमाही में लोगों ने इस पर 112.8 करोड रुपये खर्च किए, जो पिछले साल के मुकाबले 36 फीसदी ज्यादा है, लेकिन गूगल के जेमिनी और एंथ्रोपिक के क्लाउड जैसे प्रतिद्वंद्वी डाउनलोड्स और लोगों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले समय के मामले में बहुत तेजी से अपनी जगह बना रहे हैं।
क्लाउड के डाउनलोड्स 30 गुना बढ़े
क्लाउड के डाउनलोड्स 30 गुना से भी ज्यादा बढ़ गए, जो 85 लाख तक पहुंच गए, जबकि इसके यूजर्स के खर्च में करीब 19 गुना की उछाल आई और यह 62.2 करोड रुपये हो गया।
दूसरी तरफ, जेमिनी ने अपने डाउनलोड्स को दोगुने से भी ज्यादा कर दिया और यह 1.81 करोड़ हो गए। अब यह भारत में AI ऐप्स पर बिताए जाने वाले कुल समय का लगभग 5वां हिस्सा (20 फीसदी) अपनी ओर खींच रहा है, जो पिछले साल सिर्फ 5 फीसदी से थोडा कम था।
अब यह दौड और तेज हो गई है क्योंकि भारत इन बडी AI कंपनियों के लिए एक बहुत बडा बाजार बनता जा रहा है।