LOADING...
एनवीडिया के CEO जेंसन हुआंग AI इंपैक्ट समिट में नहीं हुए शामिल, सामने आई वजह
एनवीडिया के जेंसन हुआंग AI इंपैक्ट समिट में शामिल नहीं हाेंगे

एनवीडिया के CEO जेंसन हुआंग AI इंपैक्ट समिट में नहीं हुए शामिल, सामने आई वजह

Feb 18, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

एनवीडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जेंसन हुआंग के नई दिल्ली में चल रहे इंडिया AI इंपैक्ट समिट में नहीं आने की वजह सामने आ गई है। दक्षिण एशिया के प्रबंध निदेशक विशाल धूपर ने कहा कि CEO लगातार कई सप्ताह की यात्रा के बाद अस्वस्थ हो गए और उन्होंने कंपनी के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने के लिए जय पुरी को कहा है। उनका दौरा स्थगित होने के बारे में 14 फरवरी को कंपनी ने पुष्टि कर दी थी।

कारण 

अभी भी अस्वस्थ्य हैं हुआंग

कंपनी के प्रबंध निदेशक विशाल धूपर ने कहा कि AI इंपैक्ट समिट में हुआंग की अनुपस्थिति व्यापक रूप से महसूस की गई है। उन्होंने कहा, "मैं जहां भी जा रहा हूं, हर कोई जेंसन के बारे में पूछ रहा है।" उन्होंने आगे बताया कि CEO लगातार 3 सप्ताह से यात्रा कर रहे थे, जिससे बीमारी की चपेट में आ गए और अभी अस्वस्थ हैं। उन्होंने भारत के AI पारिस्थितिकी तंत्र के लिए इसे एक महत्वपूर्ण सप्ताह बताया है।

प्रतिक्रिया 

हुआंग के नहीं आने पर सरकार ने क्या कहा?

जेंसन हुआंग के नहीं आने को लेकर सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में भाग लेना एक व्यक्तिगत निर्णय है। उन्होंने बताया कि हुआंग ने अपरिहार्य कारणों से अपनी अनुपस्थिति की सूचना दी थी और उनकी जगह एक वरिष्ठ अधिकारी को भेजा था। यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर सबसे बड़े वैश्विक सम्मेलनों में से एक है, जिसमें दुनियाभर की कई दिग्गज कंपनियों के प्रमुख शामिल हुए हैं।

Advertisement