
नासा क्यों बंद कर रही अपने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स?
क्या है खबर?
अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने अपने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स को बंद करने का फैसला किया है।
इसमें एक्स पर मौजूद मशहूर अकाउंट्स जैसे @MarsCuriosity और @NASAPersevere भी शामिल हैं। अब इन मिशनों की जानकारियां सीधे @NASAMars जैसे सामान्य अकाउंट्स से साझा की जाएंगी।
नासा का कहना है कि उसके पास 15 विभिन्न प्लेटफार्मों पर 400 से अधिक सोशल मीडिया अकाउंट्स हैं।
यह विशेष रूप से एक्स प्लेटफॉर्म पर लागू किया गया है, जहां एजेंसी के सबसे अधिक अकाउंट्स हैं।
वजह
नासा क्यों बंद कर रही अकाउंट्स?
नासा की 'सोशल मीडिया कंसोलिडेशन प्रोजेक्ट' का उद्देश्य विशेष मिशनों से जुड़े कई अकाउंट्स को मिलाकर जानकारी को एक जगह लाना है।
एजेंसी का कहना है कि इससे पोस्ट साझा करने का तरीका बेहतर होगा और लोगों को मुख्य मिशनों से जुड़ी जानकारी सरलता से मिलेगी। यह कदम लोगों में भ्रम की संभावना को कम करने के मकसद से उठाया गया है।
अब तक 29 अकाउंट्स या तो बंद कर दिए गए हैं या उन्हें रीब्रांड किया जा रहा है।
बजट
बजट में कटौती से मिशनों पर असर पड़ने की आशंका
वर्ष 2026 के लिए ट्रंप प्रशासन के प्रस्तावित बजट में नासा के फंड में लगभग 6 अरब डॉलर (लगभग 510 अरब रुपये) की कटौती की संभावना है।
इससे एजेंसी को अपने कई प्रस्तावित मिशनों को रद्द करना पड़ सकता है। इन मिशनों में शुक्र ग्रह पर जांच भेजना, एस्ट्रोयड्स से खनिज नमूने लाना और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के साथ मिलकर गुरुत्वाकर्षण तरंगों का अध्ययन करना शामिल है।
ऐसे में संसाधनों की कमी से वैज्ञानिक अनुसंधान पर असर पड़ सकता है।