LOADING...
ऐपल क्यों A6 प्रो और मैक्स को छोड़ सीधा A7 प्रो और मैक्स चिप करेगी लॉन्च?
ऐपल सीधा A7 प्रो और मैक्स चिप करेगी लॉन्च

ऐपल क्यों A6 प्रो और मैक्स को छोड़ सीधा A7 प्रो और मैक्स चिप करेगी लॉन्च?

Jun 26, 2026
04:00 pm

क्या है खबर?

ऐपल अपनी आने वाली चिप्स को लेकर बड़ी रणनीति में बदलाव की तैयारी कर रहा है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस साल बेस M6 चिप लॉन्च करेगी, लेकिन M6 प्रो, M6 मैक्स और M6 अल्ट्रा वेरिएंट नहीं ला सकती। इसके बजाय ऐपल सीधे M7 सीरीज के प्रो और मैक्स चिप्स पेश करने की योजना बना रहा है। माना जा रहा है कि यह फैसला AI और मेमोरी बाजार में बढ़ते दबाव को देखते हुए लिया गया है।

वजह

मेमोरी की कमी बनी सबसे बड़ी वजह

रिपोर्ट के अनुसार, AI डाटा सेंटर की बढ़ती मांग के कारण हाई-परफॉर्मेंस मेमोरी काफी महंगी हो गई है। इसी वजह से ऐपल को अपने कई मैक, आईपैड और दूसरे प्रोडक्ट्स की कीमतें भी बढ़ानी पड़ी हैं। माना जा रहा है कि कंपनी अब AI पर ज्यादा फोकस वाले M7 प्रो और M7 मैक्स चिप्स पर संसाधन लगाना चाहती है। इससे महंगी मेमोरी का बेहतर उपयोग किया जा सकेगा और नई तकनीक जल्दी लाई जा सकेगी।

खासियत

M6 और M7 चिप्स में क्या होगा खास?

रिपोर्ट में कहा गया है कि बेस M6 चिप इस साल के आखिर में नए मैकबुक प्रो के साथ आ सकती है। इसमें नया न्यूरल इंजन, बेहतर ग्राफिक्स और लगभग 200GB प्रति सेकंड तक मेमोरी बैंडविड्थ मिलने की उम्मीद है। वहीं M7 सीरीज में ऑन-डिवाइस AI पर ज्यादा जोर रहेगा। M7 चिप करीब 240GB प्रति सेकंड तक मेमोरी बैंडविड्थ के साथ मशीन लर्निंग और AI टास्क को पहले से बेहतर तरीके से संभाल सकेगी।

Advertisement

असर

हाई-एंड मैक पर भी पड़ेगा असर

ऐपल अपने हाई-एंड मैक मॉडल्स में भी बड़े बदलाव कर रही है। कंपनी अभी M5 अल्ट्रा चिप पर काम जारी रखे हुए है, जिसे इस साल के आखिर में नए मैक स्टूडियो में लाया जा सकता है। हालांकि, हाई मेमोरी वाले कई कॉन्फिगरेशन पहले ही हटाए जा चुके हैं। माना जा रहा है कि भविष्य के प्रीमियम मॉडल मेमोरी सप्लाई और बाजार की स्थिति के अनुसार ही लॉन्च किए जाएंगे।

Advertisement