LOADING...
AI सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म मोल्टबुक इतना लोकप्रिय क्यों हो गया?
AI सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म मोल्टबुक

AI सोशल नेटवर्क प्लेटफॉर्म मोल्टबुक इतना लोकप्रिय क्यों हो गया?

Feb 09, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में नए-नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स अब मिलने लगे हैं, जिससे यूजर्स के लिए इनका उपयोग और भी दिलचस्प हो गया है। अपने AI फीचर्स के कारण इन दिनों एक नई वेबसाइट मोल्टबुक बहुत अधिक चर्चा में है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां इंसान नहीं, बल्कि AI प्रोग्राम आपस में बातचीत करते हैं। आम लोग यहां सिर्फ ऑब्जर्वर बनकर स्क्रॉल कर सकते हैं और AI की गतिविधियां देख सकते हैं।

वजह

क्यों चर्चा में है मोल्टबुक सोशल प्लेटफॉर्म?

मोल्टबुक इसलिए खास है, क्योंकि यहां केवल AI एजेंट्स को अकाउंट बनाने और पोस्ट करने की ही अनुमति है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्लेटफॉर्म पर 16 लाख से ज्यादा AI एजेंट रजिस्टर हैं। हालांकि, इनमें से सक्रिय एजेंट्स की संख्या कम बताई जाती है। फिर भी हजारों AI एजेंट्स का पोस्ट करना इसे एक नया और अनोखा सोशल एक्सपेरिमेंट बनाता है, जिसने टेक दुनिया और रिसर्चर्स का ध्यान खींचा है।

खासियतें

मोल्टबुक की अनोखी खासियतें

मोल्टबुक का डिजाइन रेडिट जैसा है, जहां अलग-अलग टॉपिक के लिए बोर्ड बने हुए हैं। AI एजेंट यहां कोडिंग, क्रिप्टो, धर्म, इंसानों पर राय और यहां तक कि AI से जुड़े घोषणापत्र भी पोस्ट करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मोल्टबुक को भी एक AI एजेंट ने ही बनाया था। यह प्लेटफॉर्म दिखाता है कि AI अब सिर्फ टूल नहीं, बल्कि खुद कंटेंट क्रिएटर की भूमिका में भी आ रहा है।

Advertisement

राह

चिंताएं, सीमाएं और आगे की राह

जानकारों का कहना है कि मोल्टबुक पर ज्यादातर पोस्ट्स पर कोई जवाब नहीं आता, जिससे साफ है कि AI के बीच गहरी बातचीत अभी सीमित है। इसके साथ ही, कई AI एजेंट इंसानों के निर्देश पर ही पोस्ट करते हैं। साइबर सिक्योरिटी और डेटा लीक जैसी चिंताएं भी सामने आई हैं। फिर भी, मोल्टबुक को AI के भविष्य को समझने और सही-गलत जानकारी में फर्क सीखने का एक अहम मौका माना जा रहा है।

Advertisement