Loading...
ऐपल पे को HDFC, SBI और ICICI जैसे बड़े बैंकों का साथ क्यों नहीं मिला?
ऐपल पे की भारत में सीमित शुरुआत हुई है

ऐपल पे को HDFC, SBI और ICICI जैसे बड़े बैंकों का साथ क्यों नहीं मिला?

Oct 01, 2026
02:26 pm

क्या है खबर?

ऐपल की भुगतान सेवा ऐपल पे भारत में लॉन्च होने के बाद अभी सिर्फ एक्सिस बैंक के वीजा और मास्टरकार्ड क्रेडिट कार्ड के साथ उपलब्ध है। देश के बड़े क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले HDFC बैंक, SBI कार्ड और ICICI बैंक अभी इसका हिस्सा नहीं हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ऐपल और इन बैंकों के बीच साझेदारी को लेकर बातचीत हुई, लेकिन भुगतान से मिलने वाली कमाई में हिस्सेदारी को लेकर सहमति नहीं बन सकी।

मामला

कमीशन को लेकर अटका मामला

ऐपल पे से होने वाले लेन-देन पर ऐपल करीब 20 बेसिस पॉइंट यानी 0.20 प्रतिशत कमीशन चाहता है। दूसरी ओर, बड़े बैंक करीब 15 बेसिस पॉइंट देने को तैयार बताए जा रहे हैं।

बैंकों का मानना है कि उनके ग्राहक पहले से ही क्रेडिट कार्ड से भुगतान कर रहे हैं, इसलिए ऐपल पे के लिए अलग से इतनी हिस्सेदारी देना जरूरी नहीं है।

ऐपल का तर्क है कि उसकी सेवा से कार्ड का इस्तेमाल बढ़ सकता है।

कमाई

बैंकों को कमाई बढ़ने का भरोसा नहीं

बैंकों के लिए एक बड़ी चिंता यह भी है कि भारत में ग्राहक अक्सर अलग-अलग ऑफर और रिवॉर्ड के आधार पर क्रेडिट कार्ड चुनते हैं।

ऐसे में केवल ऐपल वॉलेट में कार्ड सेव होने से किसी एक बैंक के कार्ड का इस्तेमाल जरूरी नहीं बढ़ेगा। अगर ग्राहक पहले से उसी कार्ड से भुगतान कर रहा है, तो ऐपल पे सिर्फ भुगतान का तरीका बदल सकता है।

इसमें बैंक को अतिरिक्त कमाई नहीं दिखती, लेकिन कमीशन देना पड़ सकता है।

ADVERTISEMENT

चुनौती

ऐपल के सामने बड़ी चुनौती

भारत में क्रेडिट कार्ड से होने वाले भुगतान पर बैंकों की कमाई अब पहले से ज्यादा महत्वपूर्ण हो गई है।

ग्राहक अब बिल पूरा चुकाने लगे हैं, जिससे ब्याज से होने वाली कमाई पर असर पड़ा है। ऐसे में लेन-देन से मिलने वाली कमाई अहम है। ऐपल पे में अभी UPI की सुविधा भी नहीं है।

देश में 12 करोड़ से ज्यादा क्रेडिट कार्ड यूजर्स बताए जाते हैं, इसलिए बड़े बैंकों को जोड़ना ऐपल के लिए जरूरी चुनौती है।

ADVERTISEMENT