Newsbytes
  • देश
  • राजनीति
  • दुनिया
  • बिज़नेस
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • टेक्नोलॉजी
  • करियर
  • अजब-गजब
  • लाइफस्टाइल
  • ऑटो
  • एक्सक्लूसिव
  • वीडियो
  • खबरें
English
अन्य
चर्चित विषय
आईफोन
लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
ऐपल
अंतरिक्ष
स्मार्टफोन लीक
बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया
Newsbytes
English
Newsbytes
User Placeholder

Hi,

Logout


देश
राजनीति
दुनिया
बिज़नेस
खेलकूद
मनोरंजन
टेक्नोलॉजी
करियर
अजब-गजब
लाइफस्टाइल
ऑटो
एक्सक्लूसिव
वीडियो
खबरें

अन्य लिंक
  • वीडियो

हमें फॉलो करें
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Youtube
 
होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / COVID-19 के लिए WHO ने लॉन्च की नई ऐप, मिलेगी सटीक जानकारी
टेक्नोलॉजी

COVID-19 के लिए WHO ने लॉन्च की नई ऐप, मिलेगी सटीक जानकारी

COVID-19 के लिए WHO ने लॉन्च की नई ऐप, मिलेगी सटीक जानकारी
लेखन प्राणेश तिवारी
Dec 25, 2020, 08:36 pm 3 मिनट में पढ़ें
COVID-19 के लिए WHO ने लॉन्च की नई ऐप, मिलेगी सटीक जानकारी

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की ओर से एक नई मोबाइल ऐप लॉन्च की गई है, जो यूजर्स को COVID-19 से जुड़ी जानकारी देगी। WHO COVID-19 अपडेट्स (WHO COVID-19 Updates) ऐप यूजर्स गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। यह ऐप साल की शुरुआत में WHO की ओर से लॉन्च किए गए ऐप से मिलता-जुलता ही है। फिलहाल, यह ऐप केवल नाइजीरिया में उपलब्ध है और जल्द ही बाकी देशों में भी डाउनलोड की जा सकेगी।

डाउनलोड
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ऐप

फिलहाल नई WHO COVID-19 अपडेट्स ऐप गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से केवल नाइजीरिया में डाउनलोड की जा सकती है। अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो यह ऐप इंस्टॉल करने का एक और तरीका है। आप ऑनलाइन WHO COVID-19 अपडेट्स ऐप की apk फाइल डाउनलोड कर यह ऐप फोन में इंस्टॉल कर सकते हैं। ऐप लगभग सभी बड़े क्षेत्रों का कोरोना वायरस से जुड़ा डाटा दिखा रही है।

जानकारी
ऐप से मिलेगी सटीक जानकारी

WHO की नई ऐप में कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं और यह केवल वायरस से जुड़ी जानकारी देती है। इसमें कहा गया है कि ऐप पर 'वायरस के बारे में हेल्थ एक्सपर्ट्स से सबसे सटीक जानकारी' मिलेगी। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि ऐप लोगों को वायरस से बचाकर रखने के लिए सटीक जानकारी देगी। कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग के लिए आप आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल जारी रख सकते हैं।

अपडेट
अप्रैल में आई थी पहली ऐप

WHO की ओर से पहले COVID-19 ऐप अप्रैल महीने में लॉन्च की गई थी। हालांकि, इसे कुछ दिन बाद एंड्रॉयड और iOS दोनों ऐप स्टोर्स से हटा लिया गया था और कहा गया था कि 'यह पब्लिक के लिए उपलब्ध नहीं है।' नए COVID-19 अपडेट्स ऐप से यूजर्स को कोरोना वायरस से जुड़े स्थानीय समाचार और COVID-19 के रियल-टाइम नोटिफिकेशंस मिलेंगे। ऐप की होम स्क्रीन पर देश और दुनियाभर में मौजूदा कोरोना वायरस मामलों के आंकड़े भी दिखाए जाएंगे।

फीचर्स
ऐप में ढेर सारी जानकारी

WHO COVID-19 ऐप में कई टैब दिए गए हैं और स्वास्थ्य संगठन के COVID-19 राहत कोष में दान करने का लिंक भी मिलता है। चेक-अप टैब में वायरस संक्रमण के बाद दिखने वाले गंभीर और सामान्य लक्षण बताए गए हैं। लर्न टैब में बताया गया है कि अपना बचाव कैसे किया जा सकता है और स्टैट्स टैब वायरस संक्रमण मामलों की जानकारी देता है। ऐप में वायरस से जुड़ी अफवाहों की सच्चाई बताने वाला सेक्शन भी मिलता है।

इस खबर को शेयर करें
Facebook
Whatsapp
Twitter
Linkedin
प्राणेश तिवारी
प्राणेश तिवारी
Twitter
अपनी जिंदगी की कहानी खुद लिखने की चाहत और पत्रकार बनने की ज़िद, उत्तर प्रदेश के जिले बाराबंकी से पहले लखनऊ ले गई और फिर IIMC, दिल्ली। टेक्नोलॉजी की दुनिया के लिए लेखन और गैजेट्स से प्यार। बेहतर कल की उम्मीद में खुद को तलाशता खुराफाती पत्रकार।
ताज़ा खबरें
कोरोना वायरस
COVID-19
ताज़ा खबरें
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती
न्यूयॉर्क में लेखक सलमान रुश्दी पर चाकू से जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती दुनिया
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है?
एशिया कप 2022: विराट कोहली का पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 अंतरराष्ट्रीय में प्रदर्शन कैसा रहा है? खेलकूद
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत
अगले साल तक 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल का लक्ष्य हासिल कर लेगा भारत ऑटो
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा
अमिताभ बच्चन ने कई बार दी थी सिविल सर्विसेज की परीक्षा, खुद किया खुलासा मनोरंजन
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त
महाराष्ट्र: 120 गाड़ियों में बाराती बनकर छापा मारने पहुंचे अधिकारी, 390 करोड़ की संपत्ति जब्त देश
कोरोना वायरस
कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना
कोरोना वायरस: दिल्ली में फिर अनिवार्य किया गया मास्क, न पहनने पर लगेगा 500 रुपये जुर्माना देश
हैदराबाद के वेदांत को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 1.3 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप
हैदराबाद के वेदांत को अमेरिकी यूनिवर्सिटी से मिली 1.3 करोड़ रूपये की स्कॉलरशिप करियर
दिल्ली में पाया गया ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, अब तक क्या-क्या पता है?
दिल्ली में पाया गया ओमिक्रॉन का नया सब-वेरिएंट, अब तक क्या-क्या पता है? देश
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत
भारत में इस साल कोरोना से हुई कुल मौतों में से केरल में हुई 50 प्रतिशत देश
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट
दूसरी बार कोरोना संक्रमित पाई गईं प्रियंका गांधी, खुद को किया आइसोलेट राजनीति
और खबरें
COVID-19
कोविड-19: 84 प्रतिशत स्कूलों के छात्रों ने मनपसंद विश्वविद्यालय में पढ़ने का निर्णय बदला- रिपोर्ट
कोविड-19: 84 प्रतिशत स्कूलों के छात्रों ने मनपसंद विश्वविद्यालय में पढ़ने का निर्णय बदला- रिपोर्ट करियर
कहां है नजदीकी कोविड-19 वैक्सिनेशन सेंटर? बताएगी अमेजन अलेक्सा
कहां है नजदीकी कोविड-19 वैक्सिनेशन सेंटर? बताएगी अमेजन अलेक्सा टेक्नोलॉजी
दुनिया में मौजूद हैं COVID-19 फैलाने वाले वायरस के लगभग 4,000 वेरिएंट्स- ब्रिटिश मंत्री
दुनिया में मौजूद हैं COVID-19 फैलाने वाले वायरस के लगभग 4,000 वेरिएंट्स- ब्रिटिश मंत्री दुनिया
COVID-19 के इलाज में प्रभावी नहीं रेमडेसिवीर और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, WHO के ट्रायल में आया सामने
COVID-19 के इलाज में प्रभावी नहीं रेमडेसिवीर और हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन, WHO के ट्रायल में आया सामने दुनिया
वडोदरा: COVID-19 अस्पताल में 12 घंटे गुल रही बिजली, वेंटिलेटर पर थे छह मरीज
वडोदरा: COVID-19 अस्पताल में 12 घंटे गुल रही बिजली, वेंटिलेटर पर थे छह मरीज देश
और खबरें
अगली खबर
अगली खबर

टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

Science Thumbnail

Live

देश की खबरें राजनीति की खबरें दुनिया की खबरें बिज़नेस की खबरें खेलकूद की खबरें मनोरंजन की खबरें टेक्नोलॉजी की खबरें करियर की खबरें अजब-गजब की खबरें लाइफस्टाइल की खबरें
ऑटो की खबरें एक्सक्लूसिव की खबरें पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स
अंतरिक्ष भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
हमें फॉलो करें
Facebook Twitter Linkedin Youtube
All rights reserved © NewsBytes 2022