कौन हैं ब्लैक होल स्टार की खोज करने वाले भारतीय मूल के रोहन नायडू?
क्या है खबर?
हैदराबाद में जन्मे रोहन नायडू उन कई खगोलविदों में से एक हैं, जिन्होंने अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी और अजीब चीज खोजी है, जिसे वे 'ब्लैक होल स्टार' कहते हैं। नायडू उस शोध पेपर के मुख्य लेखक हैं, जो 12 अगस्त को 'नेचर' जर्नल में प्रकाशित हुआ था। यह अंतरिक्ष में हुई नई खोज का विश्लेषण करती है, जो 'लिटिल रेड डॉट्स' (छोटे लाल धब्बों) के बारे में है। ये तारे जैसे दिखते हैं, लेकिन असल में तारे नहीं हैं।
करियर
हैदराबाद से हार्वर्ड पहुंचने का सफर
रोहन ने 18 साल की उम्र में इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़ सिंगापुर के येल-NUS कॉलेज में प्रवेश लिया। उन्होंने मई, 2022 में हार्वर्ड से खगोल विज्ञान में PhD की डिग्री हासिल की।
नायडू हवाई यूनिवर्सिटी के इंस्टीट्यूट फोर एस्ट्रोनॉमी में सहायक प्रोफेसर भी हैं। वह बिग बैंग के ठीक बाद बने शुरुआती तारों, आकाशगंगा और ब्लैक होल का अध्ययन करते हैं।
उन्हें क्विज-बाउल/ट्रिविया में दिलचस्पी है और वे एक प्रकाशित कवि हैं और उन्हें टेस्ट क्रिकेट देखना हमेशा पसंद है।
खोज
तारे से बहुत चमकदार है यह धब्बा
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) और कई खगोलविदों ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि उन्हें शुरुआती ब्रह्मांड में एक बहुत चमकदार लाल धब्बा दिखाई दिया है। यह चीज एक बहुत बड़े तारे जैसी है।
नायडू ने कहा, "आपके पास एक ऐसी चीज है, जो थोड़ी-बहुत तारे जैसी दिखती है, लेकिन वह तारे से 100 अरब गुना ज्यादा चमकदार है।"
रिपोर्ट में कहा गया है कि इतनी ज्यादा ऊर्जा वैसी ही है जैसी कोई ब्लैक होल पैदा कर सकता है।