LOADING...
इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप में से किसमें होती है ज्यादा डाटा की खपत? तुलना से समझिये
इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप में उपयोग के हिसाब से डाटा खपत भी अलग-अलग होती है

इंस्टाग्राम या व्हाट्सऐप में से किसमें होती है ज्यादा डाटा की खपत? तुलना से समझिये

Feb 15, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम और व्हाट्सऐप स्मार्टफोन पर सबसे लोकप्रिय ऐप्स हैं। दोनों का उपयोग अलग-अलग उद्देश्यों के लिए किया जाता है। जहां इंस्टाग्राम पर यूजर घंटों रील्स देखने में गुजारते हैं, वहीं व्हाट्सऐप पर चैट और वीडियो कॉल में बिताते हैं। कई बार इंटरनेट डाटा बीच में खत्म हो जाता है। इसका असर सीमित प्लान वालों पर पड़ता है। ऐसे में सवाल खड़ा होता है कि इसमें से कौनसी ऐप इसकी वजह है। आइये जानते हैं किसमें डाटा खपत ज्यादा होती है।

इंस्टाग्राम 

इंस्टाग्राम पर कहां खर्च होता है डाटा?

इंस्टाग्राम फोटो और वीडियो पर आधारित ऐप है। इसमें स्क्रॉल करते ही लगातार नया कंटेंट लोड होता रहता है, जिससे डाटा तेजी से खर्च होता है। फोटो और फीड देखने में भी डाटा लगता है, लेकिन जैसे ही रील्स, स्टोरीज या वीडियो देखने लगते हैं, खपत कई गुना बढ़ जाती है। लंबे वीडियो या लाइव स्ट्रीम पर तो कुछ ही समय में डाटा पैक खत्म हो सकता है। लिहाजा जितने ज्यादा वीडियो होंगे डाटा भी उतना ही ज्यादा खर्च होगा।

व्हाट्सऐप 

व्हाट्सऐप में यहां होता है डाटा इस्तेमाल 

व्हाट्सऐप का मुख्य उपयोग मैसेजिंग और कॉलिंग है। इस कारण इसका डाटा इस्तेमाल इंस्टाग्राम के मुकाबले काफी कम होता है। सामान्य टेक्स्ट चैट में बहुत कम डाटा खर्च होता है। वॉयस और वीडियो कॉल में जरूर डाटा खर्च होता है, लेकिन फिर भी यह लगातार वीडियो देखने जितना नहीं होता है। अगर ऐप में ऑटो-डाउनलोड चालू है और आपको रोज ढेर सारी फोटो-वीडियो मिलती हैं तो डाटा खपत बढ़ सकती है। फिर भी सामान्य इस्तेमाल में किफायती ही रहता है।

Advertisement

तरीका 

इस तरह से बचा सकते हैं डाटा 

दोनों ऐप्स पर मौजूद कंटेंट के प्रकार के कारण इंस्टाग्राम आमतौर पर व्हाट्सऐप की तुलना में अधिक डाटा खपत करता है। वीडियो देखने, पेज स्क्रॉल करने या रील्स देखने में समय बिताते हैं तो इंस्टाग्राम पर डाटा उपयोग तेजी से बढ़ेगा, जबकि व्हाट्सऐप से टेक्स्ट मैसेज और वॉयस कॉल करने पर खपत कम होती है। दोनों ऐप्स में डाटा सेवर मोड चालू कर, इंस्टाग्राम पर वीडियो ऑटो-प्ले बंद कर और बैकग्राउंड डाटा रीफ्रेश बंद कर डाटा खर्च घटा सकते हैं।

Advertisement