LOADING...
ChatGPT में यूजर्स को कौन-कौन सी कंपनियों के विज्ञापन दिखेंगे?
ChatGPT में यूजर्स को कई कंपनियों के विज्ञापन दिखेंगे

ChatGPT में यूजर्स को कौन-कौन सी कंपनियों के विज्ञापन दिखेंगे?

Feb 13, 2026
11:56 am

क्या है खबर?

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी OpenAI जल्द ही अपने चैटबॉट ऐप ChatGPT में यूजर्स को विज्ञापन दिखाना शुरू कर सकती है। कंपनी ने अमेरिका में अपना एक पायलट प्रोग्राम शुरू किया है, जिसके तहत कुछ ब्रांड्स के विज्ञापन टेस्ट किए जा रहे हैं। शुरुआती दौर में यह सुविधा केवल अमेरिकी बाजार तक सीमित है। कंपनी यह देखना चाहती है कि चैटबॉट के जवाबों के साथ विज्ञापन किस तरह फिट बैठते हैं।

विज्ञापन

इन कंपनियों के दिखेंगे विज्ञापन

रिपोर्ट के मुताबिक एडोब, फोर्ड, टारगेट और ऑडिबल जैसी बड़ी कंपनियां इस टेस्ट का हिस्सा बनी हैं। ये ब्रांड ChatGPT पर कीवर्ड के आधार पर अपने विज्ञापन दिखाना चाहते हैं। यानी अगर कोई यूजर किसी खास प्रोडक्ट या जरूरत से जुड़ा सवाल पूछता है, तो उससे जुड़े विज्ञापन जवाब के नीचे दिख सकते हैं। यह अभी सिर्फ एक शुरुआती परीक्षण है और पूरी तरह से लागू नहीं हुआ है।

विज्ञापन

पेड यूजर्स को नहीं दिखेंगे विज्ञापन

कंपनी ने साफ किया है कि प्लस, प्रो, बिजनेस और एंटरप्राइज जैसे पेड प्लान लेने वाले यूजर्स को विज्ञापन नहीं दिखेंगे। यह टेस्ट अभी सीमित स्तर पर ही चल रहा है, ताकि यह समझा जा सके कि विज्ञापन अनुभव को कितना अधिक प्रभावित करते हैं। कंपनी ने अभी यह नहीं बताया है कि इस सुविधा को दूसरे देशों में कब तक शुरू किया जाएगा या इसका पूरा ढांचा कैसा होगा।

Advertisement

चुनौतियां

कमाई का नया मॉडल और चुनौतियां

OpenAI के लिए विज्ञापन एक मजबूत कमाई का जरिया बन सकता है। रिपोर्ट के अनुसार कंपनी ब्रांड्स से हर 1,000 व्यू पर लगभग 60 डॉलर (लगभग 5,400 रुपये) तक शुल्क ले सकती है। हालांकि, कई यूजर्स AI चैटबॉट में विज्ञापन आने से खुश नहीं हैं। दूसरी ओर, गूगल ने साफ कहा है कि उसके AI चैटबॉट जेमिनी में फिलहाल विज्ञापन लाने की कोई योजना नहीं है। फिलहाल सबकी नजर इस टेस्ट के नतीजों पर टिकी है।

Advertisement