Loading...
जल्द व्हाट्सऐप पर ही खरीद सकेंगे विदेश का ई-सिम, कुणाल शाह ने किया ऐलान
व्हाट्सऐप पर ही खरीद सकेंगे विदेश का ई-सिम

जल्द व्हाट्सऐप पर ही खरीद सकेंगे विदेश का ई-सिम, कुणाल शाह ने किया ऐलान

Nov 27, 2026
10:03 am

क्या है खबर?

विदेश यात्रा पर जाने वाले लोगों के लिए व्हाट्सऐप एक खास सुविधा शुरू करने की तैयारी कर रहा है। इसके जरिए यूजर्स विदेश में इंटरनेट चलाने के लिए सीधे ऐप से इंटरनेशनल ई-सिम खरीद और इंस्टॉल कर सकेंगे। कंपनी के प्रमुख कुणाल शाह ने इसकी जानकारी दी है। इस सुविधा के आने से दूसरे देश पहुंचने पर इंटरनेट कनेक्शन लेने के लिए अलग-अलग ऐप या दुकानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सुविधा

यात्रा की जगह चुनकर खरीद सकेंगे ई-सिम

इस सुविधा में यूजर को सबसे पहले उस देश का नाम चुनना होगा, जहां वह यात्रा कर रहा है। इसके बाद व्हाट्सऐप वहां उपलब्ध ई-सिम प्लान दिखा सकता है।

यूजर जरूरत के हिसाब से डाटा प्लान खरीद सकेंगे। कंपनी का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऐप के अंदर ही होगी और इसके लिए किसी दूसरी सेवा की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शुरुआत में यह सुविधा कुछ चुनिंदा देशों में शुरू की जाएगी। इसके इस्तेमाल के लिए ई-सिम वाला फोन जरूरी होगा।

अलर्ट

डाटा खत्म होने से पहले मिलेगा अलर्ट

व्हाट्सऐप के इस फीचर में यूजर्स को खरीदे गए ई-सिम और उनके प्लान की जानकारी भी मिल सकती है।

वे देख सकेंगे कि कितना इंटरनेट डाटा बचा है और प्लान कब तक वैध रहेगा। डाटा कम होने या प्लान की अवधि खत्म होने पर ऐप अलर्ट भी दे सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को सीमित डाटा और अनलिमिटेड डाटा वाले प्लान मिल सकते हैं। हालांकि, इन विकल्पों और उनकी कीमतों को लेकर कंपनी ने अभी जानकारी नहीं दी है।

ADVERTISEMENT

बातचीत

जियो समेत कई कंपनियों के साथ बातचीत

व्हाट्सऐप इस सुविधा को शुरू करने के लिए रिलायंस जियो, स्मार्ट एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेराइजन जैसी टेलीकॉम कंपनियों के साथ काम कर रही है।

अभी यह जानकारी नहीं दी गई है कि भारत में यह फीचर कब उपलब्ध होगा। इससे पहले व्हाट्सऐप ने तय समय पर मैसेज भेजने की सुविधा भी शुरू की है।

कंपनी अब मैसेजिंग के अलावा यात्रा और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी सेवाएं भी अपने ऐप में जोड़ने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENT