LOADING...
व्हाट्सऐप स्टेटस लिस्ट फीचर पर कर रहा काम, जानिए क्या होगा फायदा
व्हाट्सऐप कस्टम स्टेटस लिस्ट फीचर लाने की तैयारी कर रही है

व्हाट्सऐप स्टेटस लिस्ट फीचर पर कर रहा काम, जानिए क्या होगा फायदा

Apr 18, 2026
03:20 pm

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे यूजर अपने करीबी दोस्तों के लिए कस्टम स्टेटस लिस्ट बना सकेंगे। 'स्टेटस लिस्ट' नाम का यह फीचर अभी विकास के चरण में है और बीटा टेस्टिंग के लिए उपलब्ध नहीं है। एक बार उपलब्ध होने पर इससे हर बार प्राइवेसी सेटिंग बदलने की जरूरत के बिना विशिष्ट कॉन्टैक्ट्स के साथ स्टेटस अपडेट साझा करना बहुत आसान हो जाएगा।

फायदा 

यूजर चयन कर सकेंगे कौन देखगा उनके स्टेटस अपडेट

आगामी स्टेटस लिस्ट फीचर से यूजर आसानी से स्टेटस शेयर करने के लिए कई लिस्ट बना सकेंगे। इनमें से एक लिस्ट करीबी दोस्तों के लिए हो सकती है। यह इंस्टाग्राम की उस सुविधा के समान है, जिससे आप चुनिंदा फॉलोअर्स के साथ ही कंटेंट शेयर कर सकते हैं। नई सुविधा के साथ यूजर आसानी से चुन सकेंगे कि उनके स्टेटस अपडेट कौन देख सकता है। इसको ऐप के एंड्रॉइड और iOS दोनों वर्जन के लिए विकसित किया जा रहा है।

प्राइवेसी 

प्राइवेसी में भी होगा सुधार 

व्हाट्सऐप पर स्टेटस अपडेट के लिए वर्तमान गोपनीयता विकल्पों में 'माय कॉन्टैक्ट्स', 'माय कॉन्टैक्ट्स इक्सेप्ट' और 'ओनल शेयर विद' शामिल हैं। ये विकल्प यूजर्स को इस बात पर अधिक नियंत्रण देते हैं कि उनके स्टेटस अपडेट कौन देख सकता है। हालांकि, ऐसे मामले भी हो सकते हैं, जहां कोई यूजर सामान्य से बिल्कुल अलग लोगों के साथ स्टेटस अपडेट साझा करना चाहता हो। ऐसे मामलों में अस्थायी रूप से 'माय कॉन्टैक्ट्स इक्सेप्ट' या 'ओनल शेयर विद' सेटिंग को बदलना होगा।

Advertisement