अब व्हाट्सऐप बताएगा अनजान नंबर से आने वाले कॉल की पहचान
टेक्नोलॉजी
व्हाट्सऐप ने एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए एक नया अपडेट जारी किया है। अब जब किसी अनजान नंबर से कॉल आएगी तो स्क्रीन पर दिखेगा कि क्या आप उस व्यक्ति के साथ कोई ग्रुप चैट साझा करते हैं और वह नंबर किस देश का है?
इससे यह तय करना बहुत आसान हो जाएगा कि वह कॉल आपके काम की है या केवल कोई अनजान नंबर है।
सेटिंग में करना होगा बदलाव
अब आप उन सभी कॉल्स को म्यूट कर सकेंगे, जो अनजान नंबरों से आती हैं। इसके लिए बस आपको प्राइवेसी सेटिंग्स में जाकर 'साइलेंस अननोन कॉलर्स' विकल्प को चालू करना होगा।
ये कॉल्स आपके फोन पर नहीं बजेंगी, लेकिन कॉल टैब में दिखती रहेंगी, ताकि जरूरत पड़ने पर आप इन्हें बाद में देख सकें। हालांकि, आप इनमें से किसी नंबर पर कॉल बैक करते हैं तो अगली बार से उस नंबर से आने वाली कॉल्स पहले की तरह ही बजेंगी।