LOADING...
व्हाट्सऐप वेब से यूजर्स कर सकेंगे अब कॉल, आया नया फीचर
व्हाट्सऐप वेब से यूजर्स कर सकेंगे अब कॉल

व्हाट्सऐप वेब से यूजर्स कर सकेंगे अब कॉल, आया नया फीचर

Feb 09, 2026
12:25 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप ने अपने वेब प्लेटफॉर्म पर वॉइस और वीडियो कॉलिंग फीचर शुरू कर दिया है। अब यूजर बिना डेस्कटॉप ऐप डाउनलोड किए सीधे ब्राउजर से कॉल कर सकेंगे। इस अपडेट से लैपटॉप या कंप्यूटर पर काम करते समय बातचीत करना आसान हो जाएगा। यह सुविधा अभी वन-ऑन-वन चैट के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में इसमें और सुधार किए जाएंगे, ताकि यूजर को मोबाइल जैसी सुविधा वेब पर भी मिल सके।

बदलाव

यूजर्स के लिए क्या बदला और क्या मिलेगा आगे?

नया कॉलिंग फीचर व्हाट्सऐप वेब को पहले से ज्यादा उपयोगी बनाता है। अब दोस्तों, परिवार और ऑफिस के साथ कॉल करना ज्यादा आसान होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आगे चलकर ग्रुप कॉलिंग का सपोर्ट भी जोड़ा जाएगा, जिसमें 32 लोगों तक कॉल संभव हो सकती है। इसके अलावा, कॉल लिंक और शेड्यूल्ड कॉल जैसे फीचर आने की भी उम्मीद है, जिससे मीटिंग और बातचीत को पहले से प्लान किया जा सकेगा।

फीचर

सिक्योरिटी और स्क्रीन शेयरिंग फीचर

व्हाट्सऐप वेब से की जाने वाली वॉइस और वीडियो कॉल पूरी तरह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड होंगी। इसका मतलब है कि कॉल में शामिल लोग ही बातचीत सुन या देख सकते हैं। कंपनी भी कॉल का कंटेंट नहीं देख सकती। इसके साथ ही, वीडियो कॉल के दौरान स्क्रीन शेयरिंग की सुविधा भी दी गई है। हालांकि, स्क्रीन शेयर करते समय यूजर्स को ध्यान रखना होगा कि कोई निजी जानकारी सामने न आ जाए।

Advertisement