Loading...
चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिला व्हाट्सऐप का मैसेज शेड्यूलिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड वर्जन के लिए नए फीचर पर काम कर रहा है

चुनिंदा बीटा यूजर्स को मिला व्हाट्सऐप का मैसेज शेड्यूलिंग फीचर, जानिए कैसे करेगा काम

Oct 24, 2026
11:19 am

क्या है खबर?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के लिए एक मैसेज शेड्यूलिंग फीचर का परीक्षण कर रहा है। इसकी मदद से यूजर्स मैसेज तैयार करके उन्हें एक तय तारीख और समय पर अपने आप भेजने के लिए शेड्यूल कर सकेंगे। यह फीचर ऐप के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.42.9 में देखा गया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी ऐप में इस सुविधा को लाने पर काम कर रही है। टेस्टिंग चलने के कारण अभी चुनिंदा बीटा यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है।

फायदा 

फीचर का क्या होगा फायदा?

इस फीचर की मदद से यूजर्स जन्मदिन की शुभकामनाओं, रिमाइंडर, काम से जुड़े अपडेट और अन्य मैसेज को पहले से शेड्यूल कर सकेंगे, ताकि उन्हें सही समय पर मैनुअल न भेजना पड़े।

यह फीचर यूजर्स को सीधे किसी चैट से ही मैसेज शेड्यूल करने की सुविधा देता है।

बीटा वर्जन में मौजूद इंटरफेस के आधार पर यूजर्स मैसेज टाइप कर सकते हैं और वह तारीख और समय चुन सकते हैं, जिस पर वे मैसेज भेजना चाहते हैं।

विकल्प 

फीचर में क्या विकल्प मिलेंगे?

शेड्यूलिंग इंटरफेस में एक डेट पिकर, घंटे, मिनट और AM या PM चुनने के विकल्प शामिल हैं। जब यूजर अपना मनचाहा समय चुन लेते हैं तो व्हाट्सऐप एक कन्फर्मेशन बटन दिखाता है, जिससे पता चलता है कि मैसेज किस समय भेजा जाएगा।

एंड्रॉयड पर टेस्ट किए जा रहे ऐप के बीटा वर्जन में कुल 15 कैलेंडर दिनों की शेड्यूलिंग विंडो मिलती है।

हालांकि, यह लिमिट अभी टेस्ट किए जा रहे वर्जन पर आधारित है, इसमें बदलाव भी हो सकता है।

ADVERTISEMENT

तरीका 

ऐसे कर सकते हैं इस्तेमाल 

बीटा वर्जन में फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एंड्रॉयड फोन पर व्हाट्सऐप खोलें और किसी एक चैट पर जाएं। मैसेज बॉक्स में वह मैसेज टाइप करें, जिसे आप भेजना चाहते हैं।

शेड्यूलिंग इंटरफेस खोलने के लिए सेंड बटन को दबाकर रखें। वह तारीख और समय चुनें, जब आप मैसेज भेजना चाहते हैं।

चुने गए शेड्यूल को देखें और मैसेज शेड्यूल करने के लिए कंफर्मेशन बटन पर टैप करें। यह मैसेज चुने गए समय पर अपने आप सेंड हो जाएगा।

ADVERTISEMENT

उपलब्धता 

कहां उपलब्ध होगा फीचर?

एंड्रॉयड के लिए व्हाट्सऐप बीटा वर्जन 2.26.42.9 में मैसेज शेड्यूलिंग फीचर देखा गया है।

हालांकि, केवल इस वर्जन को इंस्टॉल कर लेने से ही आप इस फीचर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे क्योंकि प्लेटफॉर्म अक्सर नए फीचर्स को चुनिंदा बीटा टेस्टर्स के लिए धीरे-धीरे रोलआउट करता है।

कंपनी ने अभी तक यह पुष्टि नहीं की है कि फीचर स्टेबल ऐप में कब आएगा। यह भी स्पष्ट नहीं है कि यह iOS या व्हाट्सऐप वेब पर उपलब्ध होगा या नहीं।

ADVERTISEMENT