Loading...
जियो के साथ मिलकर व्हाट्सऐप पेश करेगी ई-सिम, कैसे करेगा यह विदेशों में काम?
जियो के साथ मिलकर व्हाट्सऐप पेश करेगी ई-सिम

जियो के साथ मिलकर व्हाट्सऐप पेश करेगी ई-सिम, कैसे करेगा यह विदेशों में काम?

Nov 27, 2026
03:44 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के साथ मिलकर ई-सिम से जुड़ी एक नई सुविधा पेश करने की तैयारी कर रही है। इसके जरिए यूजर्स विदेश यात्रा के दौरान सीधे व्हाट्सऐप से इंटरनेट डाटा वाला ई-सिम खरीद और इंस्टॉल कर सकेंगे। कंपनी के मुताबिक, यह सेवा शुरुआत में कुछ चुनिंदा देशों में उपलब्ध होगी। इसके लिए व्हाट्सऐप जियो के अलावा कई अन्य टेलीकॉम कंपनियों और ई-सिम सेवा प्रदाताओं के साथ भी काम कर रहा है।

लाभ

विदेश में इंटरनेट इस्तेमाल करना होगा आसान

इस सुविधा के आने के बाद विदेश जाने वाले यूजर्स को इंटरनेट चलाने के लिए स्थानीय सिम कार्ड खरीदने या अलग से डाटा प्लान तलाशने की जरूरत कम हो सकती है।

वे व्हाट्सऐप के जरिए ही अपनी यात्रा की जगह के लिए उपलब्ध ई-सिम विकल्प देख सकेंगे और डेटा प्लान खरीद पाएंगे। कंपनी का कहना है कि पूरी प्रक्रिया ऐप के अंदर ही होगी।

हालांकि, भारत में इसकी शुरुआत की तारीख और प्लान की जानकारी अभी नहीं दी गई है।

काम

कैसे काम करेगी यह सुविधा?

रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को सबसे पहले व्हाट्सऐप में अपनी यात्रा की जगह बतानी होगी।

इसके बाद ऐप उस देश में काम करने वाले ई-सिम विकल्प दिखाएगा। यूजर अपनी जरूरत के मुताबिक प्लान खरीदकर उसे इंस्टॉल कर सकेंगे। इस फीचर से खरीदे गए और एक्सपायर हो चुके ई-सिम की जानकारी भी देखी जा सकेगी।

इसके अलावा, बचा हुआ डाटा बैलेंस चेक करने और डेटा कम होने या प्लान खत्म होने से पहले अलर्ट मिलने की सुविधा भी हो सकती है।

ADVERTISEMENT

अन्य

जियो के अलावा इन कंपनियों से भी बातचीत

व्हाट्सऐप ने बताया है कि वह इस सुविधा के लिए रिलायंस जियो के अलावा एक्सियाटा, स्मार्ट कम्युनिकेशंस और वेरिजोन जैसी कंपनियों के साथ भी काम कर रहा है।

कंपनी के ग्लोबल हेड कुणाल शाह ने कहा है कि इसका मकसद विदेश यात्रा के दौरान इंटरनेट कनेक्शन को आसान बनाना है।

फिलहाल यह सेवा चुनिंदा देशों में शुरू होगी। यूजर्स के लिए उपलब्ध होने पर इसकी जानकारी सीधे व्हाट्सऐप ऐप में दिखाई देगी।

ADVERTISEMENT