व्हाट्सऐप बीटा यूजर्स के लिए स्कैम अलर्ट फीचर जारी, जानिए क्या करेगा काम
व्हाट्सऐप एंड्रॉयड के बीटा यूजर्स के लिए एक स्कैम अलर्ट फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। यह फीचर ऑन-डिवाइस आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल करके अनजान कॉन्टैक्ट्स से आने वाले संदिग्ध मैसेज को पहचानता है।
अगर, कोई मैसेज संदिग्ध लगता है तो आपको अपनी चैट में एक अलर्ट दिखेगा। तब आप उसे ब्लॉक कर सकते हैं, रिपोर्ट कर सकते हैं या चैट जारी रख सकते हैं।
फीचर फोन के अंदर ही करता है काम
मेटा ने बताया है कि स्कैम अलर्ट सीधे आपके फोन पर ही मैसेज की जांच करता है, जिससे आपका डाटा निजी और सुरक्षित रहता है। इस फीचर को आप 'सेटिंग्स' में दिए विकल्प 'अकाउंट' में जाकर 'ऑन' कर सकते हैं।
अगर, सिस्टम गलती से किसी सही चैट को भी संदिग्ध बताता है तो आप भरोसेमंद चैट को मार्क कर सकते हैं, ताकि बार-बार अलर्ट न आएं।
इसके अलावा, आप स्कैम अलर्ट को बेहतर बनाने में मदद करना चाहते हैं तो अपनी पिछली 5 चैट शेयर कर सकते हैं। इससे फीचर की सटीकता और बढ़ेगी।