व्हाट्सऐप एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है। इसके जरिए आप ऐसे टेक्स्ट मैसेज भेज सकेंगे, जो एक बार पढ़े जाने के बाद अपने-आप गायब हो जाएंगे।
इन मैसेज को न तो कोई सेव कर पाएगा, न आगे भेज पाएगा, न कॉपी कर पाएगा और न ही उनका स्क्रीनशॉट ले सकेगा।
अभी यह फीचर केवल कुछ आईफोन यूजर्स के लिए बीटा वर्जन में उपलब्ध है।
ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं यह फीचर
अगर,आप इस फीचर को आजमाना चाहते हैं तो बस अपना मैसेज लिखें और सेंड बटन को देर तक दबाकर रखें।
ऐसा करने से व्यू-वंस मोड चालू हो जाएगा। यह फीचर व्हाट्सऐप के फोटो और वीडियो के लिए पहले से उपलब्ध व्यू-वंस सुविधा पर आधारित है।
अभी इसे केवल ऐपल के टेस्टफ्लाइट प्रोग्राम के जरिए कुछ खास यूजर्स तक ही सीमित रखा गया है, लेकिन उम्मीद है कि इसे जल्द ही ज्यादा यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।