पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वाले फोन में बंद हो जाएगा व्हाट्सऐप
टेक्नोलॉजी
व्हाट्सऐप ने अब उन यूजर्स के लिए एक्सेस बंद कर दिया है, जिनके फोन पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) पर चल रहे हैं। आम ऐप अपडेट के बजाय व्हाट्सऐप पर लॉग-इन करते ही आपको एक मैसेज दिखाई देगा।
यह मैसेज बताएगा कि ऐप का इस्तेमाल जारी रखने के लिए आपको अपने डिवाइस का सॉफ्टवेयर अपडेट करना होगा।
सुरक्षा खामियाें से नुकसान का खतरा
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का कहना है कि यह बदलाव चैट्स को सुरक्षित रखने के लिए किया गया है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सुरक्षा कमियां हो सकती हैं।
हैकर्स एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन होने पर भी इन कमियों का फायदा उठा सकते हैं। ऐसे में अगर, आपके फोन को अब सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं मिलते हैं तो मुमकिन है कि भविष्य में आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल न कर पाएं।