LOADING...
व्हाट्सऐप ने आईफोन यूजर्स के लिए इन नए फीचर्स का किया ऐलान
व्हाट्सऐप में नए फीचर्स का किया ऐलान

व्हाट्सऐप ने आईफोन यूजर्स के लिए इन नए फीचर्स का किया ऐलान

Mar 27, 2026
08:51 am

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाली व्हाट्सऐप यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। इसी क्रम में कंपनी ने अब आईफोन यूजर्स के लिए कई नए फीचर्स की घोषणा की है। इस अपडेट में स्टोरेज, अकाउंट मैनेजमेंट, मैसेजिंग टूल्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि इन बदलावों से यूजर्स के लिए चैट करना और डाटा संभालना पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

स्टोरेज

स्टोरेज मैनेजमेंट हुआ आसान

नए फीचर्स के तहत यूजर्स अब बड़ी फाइलों को आसानी से ढूंढकर डिलीट कर सकते हैं। अब पूरी चैट हटाने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि यूजर केवल जरूरी मीडिया फाइल्स को ही हटा सकते हैं और टेक्स्ट मैसेज सुरक्षित रख सकते हैं। इससे फोन का स्टोरेज बेहतर तरीके से मैनेज किया जा सकेगा। यह फीचर खासकर उन लोगों के लिए उपयोगी होगा जिनके फोन में स्टोरेज जल्दी भर जाता है।

चैट ट्रांसफर

चैट ट्रांसफर और मल्टी अकाउंट सुविधा

अब यूजर्स आईफोन और एंड्रॉयड के बीच बिना क्लाउड बैकअप सीधे चैट ट्रांसफर कर सकते हैं। इसमें मैसेज, फोटो और वीडियो आसानी से एक डिवाइस से दूसरे में भेजे जा सकते हैं, जिससे समय और डाटा दोनों की बचत होती है। इसके अलावा, एक ही आईफोन में दो अकाउंट चलाने का फीचर भी दिया गया है। इससे यूजर्स अपने पर्सनल और काम से जुड़े चैट को एक ही फोन में अलग-अलग, सुरक्षित और आसान तरीके से मैनेज कर सकते हैं।

Advertisement

AI फीचर्स

AI फीचर्स से चैटिंग होगी स्मार्ट

इस अपडेट में मेटा के AI फीचर्स भी जोड़े गए हैं। अब इमोजी टाइप करने पर तुरंत स्टिकर सुझाव मिलेंगे, जिससे चैट और मजेदार बनेगी। इसके साथ ही यूजर्स मेटा AI की मदद से फोटो एडिट कर सकेंगे, जैसे बैकग्राउंड बदलना, ऑब्जेक्ट हटाना और स्टाइल जोड़ना। इसके अलावा, AI राइटिंग हेल्प से यूजर्स को मैसेज लिखने में बेहतर सुझाव मिलेंगे, जिससे बातचीत और तेज, आसान और ज्यादा स्मार्ट हो जाएगी।

Advertisement

उपलब्धता

कब तक मिलेंगे ये नए फीचर्स?

कंपनी के अनुसार, ये सभी फीचर्स धीरे-धीरे रोल आउट किए जा रहे हैं और इन्हें अलग-अलग चरणों में जारी किया जाएगा। आने वाले कुछ हफ्तों में दुनियाभर के यूजर्स को ये अपडेट मिलने लगेंगे। कुछ फीचर्स शुरुआत में सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध हो सकते हैं, जिनका बाद में विस्तार किया जाएगा। अगर अभी ये फीचर्स आपके फोन में नहीं दिख रहे हैं, तो जल्द ही ऐप अपडेट के जरिए ये सभी नई सुविधाएं आपके डिवाइस पर मिल जाएंगी।

Advertisement