Loading...
स्पेस-X के 10 लाख उपग्रह लॉन्च से पृथ्वी के पर्यावरण का क्या होगा?
स्पेस-X की लाखों उपग्रह लॉन्च की योजना है

स्पेस-X के 10 लाख उपग्रह लॉन्च से पृथ्वी के पर्यावरण का क्या होगा?

Nov 28, 2026
03:13 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी संघीय संचार आयोग (FCC) ने एलन मस्क की स्पेस-X को अंतरिक्ष में डाटा सेंटर्स को सहायता प्रदान करने के लिए 10 लाख उपग्रह तैनात करने के स्टारमाइंड प्रोजेक्ट को अनुमति दे दी। यह बेड़ा पृथ्वी की परिक्रमा कर रहे वर्तमान में सक्रिय उपग्रहों की कुल संख्या से अधिक बड़ा होगा। इससे अंतरिक्ष में उपग्रहों की संख्या में अभूतपूर्व वृद्धि होगी, जिससे वैज्ञानिकों के बीच अंतरिक्ष कचरे, वायुमंडलीय प्रदूषण और रात्रि आकाश के रूपांतरण को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं।

उत्सर्जन 

उत्सर्जन बढ़ने की चिंता 

वैज्ञानिकों और नियामकों के बीच इस बात को लेकर असहमति है कि स्टारमाइंड से पर्यावरण को कितना नुकसान हो सकता है और 75 मीटर के पंखों वाले इन उपग्रहों के उड़ान भरने से पहले इस बारे में कितनी जानकारी जुटाई जा सकती है।

एक अध्ययन में यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के शोधकर्ताओं ने अनुमान लगाया है कि 10 लाख उपग्रहों के लॉन्च और वायुमंडल में दोबारा प्रवेश से होने वाला उत्सर्जन मौजूदा स्तर से लगभग 70-150 गुना तक बढ़ सकता है।

दावा खारिज 

उपग्रहों के जलने के दावों को किया खारिज

शोधकर्ताओं ने कहा कि इससे होने वाला उत्सर्जन ओजाेन जलवायु और हवा की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है और स्पेस-X की फाइलिंग में इन जोखिमों का पूरी तरह से आकलन करने के लिए जरूरी जानकारी नहीं थी।

हालांकि, FCC ने कहा कि ये सवाल काफी हद तक उसके अधिकार क्षेत्र से बाहर हैं।

नियामक ने वायुमंडल में उपग्रहों के जल जाने से जुड़ी चिंताओं को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि बिना रिकॉर्ड के यह केवल अटकलें हैं।

ADVERTISEMENT

जोखिम 

टकराव का जोखिम किया कम 

स्पेस-X ने FCC को दिए जवाब में नियामकों को बताया कि ऑनबोर्ड प्रणोदन प्रणाली से टकराव से बचाव के उपाय, उपग्रहों को उनकी निर्धारित स्थिति में बनाए रखना और अंततः उन्हें कक्षा से बाहर निकालना संभव होगा।

कंपनी ने यह भी कहा कि वह टकराव के जोखिम को कम करने और महासागरों के ऊपर नियंत्रित पुनः प्रवेश के लिए उपग्रहों के डिजाइन को परिष्कृत करना जारी रखेगी।

उसके उपग्रह पुनः प्रवेश के दौरान पूरी तरह से जलकर नष्ट हो जाएंगे।

ADVERTISEMENT