Loading...
आईफोन डुओ की स्क्रीन में दरार की शिकायतें, ऐपल ने दी प्रतिक्रिया
आईफोन डुओ की स्क्रीन में दरार की शिकायतें

आईफोन डुओ की स्क्रीन में दरार की शिकायतें, ऐपल ने दी प्रतिक्रिया

Oct 27, 2026
09:36 am

क्या है खबर?

आईफोन डुओ की स्क्रीन से जुड़ी समस्या को लेकर यूजर्स की शिकायतों पर ऐपल ने प्रतिक्रिया दी है। 9टू5 मैक की रिपोर्ट के अनुसार, कुछ यूजर्स ने फोन की अंदरूनी स्क्रीन पर दरार आने की शिकायत की है। ये शिकायतें वीकेंड पर रेडिट और दूसरे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सामने आईं। यूजर्स का कहना है कि स्क्रीन के बीच में हिंज वाली जगह पर दरार दिखाई दी है। ऐपल ने भी कुछ फोन में ऐसी समस्या की पुष्टि की है।

विकल्प

प्रभावित यूजर्स को फोन बदलने का विकल्प

ऐपल ने बताया कि आईफोन डुओ की कुछ यूनिट में अंदरूनी स्क्रीन से जुड़ी समस्या सामने आई है।

कंपनी ने प्रभावित यूजर्स को फोन बदलवाने के लिए ऐपलकेयर से संपर्क करने की सलाह दी है। शुरुआती यूजर्स से फोन को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है और डेवलपर्स भी इसके खास डिजाइन के हिसाब से अपने ऐप अपडेट कर रहे हैं।

हालांकि, स्क्रीन में खराबी की शिकायतों के बाद कंपनी ने यूजर्स को रिप्लेसमेंट का विकल्प दिया है।

समस्या

ज्यादातर फोन में नहीं आई समस्या

ऐपल के मुताबिक, यह समस्या आईफोन डुओ की बहुत कम यूनिट में सामने आई है। ज्यादातर फोन इससे प्रभावित नहीं हैं।

फोन बदलवाने के लिए ऐपलकेयर+ होना जरूरी नहीं है। अगर किसी ग्राहक ने फोन मोबाइल नेटवर्क कंपनी से खरीदा है, तब भी उसे रिप्लेसमेंट के लिए सीधे ऐपलकेयर से संपर्क करना होगा।

कंपनी ने साफ किया है कि प्रभावित फोन को बदलवाने के लिए ग्राहक को अपने मोबाइल नेटवर्क ऑपरेटर के पास जाने की जरूरत नहीं है।

ADVERTISEMENT

वजह

स्क्रीन में दरार की वजह अभी स्पष्ट नहीं

ऑनलाइन शिकायत करने वाले यूजर्स के मुताबिक, फोन की अंदरूनी स्क्रीन पर हिंज की बीच वाली लाइन के पास दरार आई है।

हालांकि, अभी तक इस समस्या की सटीक वजह सामने नहीं आई है। फोन की मरम्मत और जांच करने वाली संस्था आईफिक्सइट ने कुछ संभावित कारण बताए हैं। इनमें फोन के कुछ हिस्सों का स्क्रीन पर ज्यादा दबाव डालना शामिल है।

इस मामले से जुड़ी कुछ नकली AI तस्वीरें और रिपोर्ट भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।

ADVERTISEMENT