Page Loader
सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर ISRO ने दी बधाई, जानिए क्या कुछ कहा
सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर ISRO ने दी बधाई (तस्वीर: नासा)

सुनीता विलियम्स की सुरक्षित वापसी पर ISRO ने दी बधाई, जानिए क्या कुछ कहा

Mar 19, 2025
10:24 am

क्या है खबर?

नासा की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स 9 महीने के लंबे मिशन के बाद अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) से सफलतापूर्वक पृथ्वी पर लौट आई हैं। स्पेस-X के ड्रैगन कैप्सूल ने उन्हें और उनके साथी बुच विल्मोर समेत 2 अन्य यात्रियों को आज सुरक्षित फ्लोरिडा के तट पर उतारा। उनकी इस उपलब्धि पर दुनियाभर के वैज्ञानिकों, अंतरिक्ष प्रेमियों और आम लोगों ने खुशी जताई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने उनकी वापसी पर एक्स पर एक पोस्ट करके उन्हें बधाई दी है।

बधाई

ISRO ने पोस्ट कर दी बधाई, बताया अद्भुत उपलब्धि

ISRO ने विलियम्स की वापसी पर एक्स पोस्ट में लिखा, 'सुनीता विलियम्स, आपका स्वागत है। अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर एक लंबे मिशन के बाद आपकी सुरक्षित वापसी एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। यह नासा, स्पेस-X और अमेरिका की अंतरिक्ष अध्ययन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है।' ISRO ने यह भी कहा कि उनकी दृढ़ता और समर्पण दुनियाभर के अंतरिक्ष प्रेमियों को प्रेरित करता है। उनकी वापसी पर भारतीय वैज्ञानिक समुदाय ने भी खुशी जताई और उनकी सफलता को ऐतिहासिक बताया है।

लाभ 

भारत उठाना चाहता है उनके अनुभव का लाभ 

ISRO ने आगे कहा कि भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, देश को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है और इस मिशन में विलियम्स के अनुभव का लाभ उठाने की इच्छा रखता है। ISRO ने लिखा, 'जब भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक विकसित देश बनने की दिशा में कार्य कर रहा है, तब हम अंतरिक्ष अध्ययन में आपके अनुभव का लाभ उठाना चाहते हैं।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें ISRO का पोस्ट