मच्छरों से फैलने वाली बीमारियों को ऐसे नियंत्रित कर रहा AI टूल
इस साल कैलिफोर्निया में वेस्ट नाइल वायरस के मामलों में तेजी देखी गई है। पिछले 5 सालों में पहली बार 30 संक्रमण के मामले और 2 मौतें दर्ज की गई हैं।
इस खतरे से लड़ने के लिए फोटॉन मैट्रिक्स नाम का एक नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिवाइस सामने आया है। यह डिवाइस सिर्फ मच्छरों को निशाना बनाता है और तितलियों जैसे दूसरे उड़ने वाले कीड़ों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाता।
फोटॉन मैट्रिक्स ऐसे करता है काम
फोटॉन मैट्रिक्स डिवाइस लिडार और रडार जैसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करता है। इससे यह उड़ते हुए छोटे से छोटे मच्छर को भी आसानी से पहचान लेता है।
फिर AI से चलने वाली लेजर किरणों की मदद से यह उन्हें बिना किसी शोर के खत्म कर देता है। सबसे अच्छी बात यह है कि इसमें किसी भी केमिकल का इस्तेमाल नहीं होता।
इसके आउटडोर मॉडल की कीमत 1,088 डॉलर (करीब एक लाख रुपये) और इंडोर मॉडल की कीमत 988 डॉलर (करीब 93,000 रुपये) रखी गई है।