वेमो रोबोटैक्सी और मिलीवैन की टक्कर का वीडियो वायरल, सेल्फ-ड्राइविंग तकनीक पर उठे सवाल
कैलिफोर्निया के एक कॉस्टको स्टोर में वेमो की एक सेल्फ-ड्राइविंग टैक्सी मिनीवैन से टकरा गई। इसका एक वीडियो वायरल हुआ है। 20 सेकेंड के इस वीडियो में हल्के नीले रंग की यह रोबोटैक्सी मिनीवैन को टक्कर मारती हुई आगे निकल गई। हैरानी की बात यह रही कि टक्कर के बाद मिनीवैन भी वहां से बिना रुके चली गई।
इस घटना ने यह बहस छेड़ दी है कि जब गाड़ियां खुद चलती हैं तो ऐसे हादसों में जिम्मेदारी किसकी तय होगी।
सोशल मीडिया पर मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
इस वीडियो पर 2,000 से ज्यादा अपवोट्स और 500 कमेंट्स मिले हैं। इनमें कुछ यूजर्स का कहना है कि गलती दूसरी गाड़ी के चालक की हो सकती है क्योंकि वेमो के कैमरों ने उसकी नंबर प्लेट जरूर रिकार्ड कर ली होगी।
यह घटना हाल ही की उस शिकायत के बाद सामने आई है, जिसमें बताया गया था कि वेमो की एक कार यात्री का सामान अंदर ही छोड़कर आगे बढ़ गई थी।
इन सब घटनाओं के बाद लोग यह सवाल उठाने लगे हैं कि क्या सेल्फ-ड्राइविंग गाड़ियां रोजमर्रा की जिंदगी में चलाने के लिए वाकई तैयार हैं।