Loading...
अमेरिकी राज्यों के मुकदमे को सुलझाने के लिए समझौते पर बात कर रही मेटा
अमेरिकी राज्यों के मुकदमे को सुलझाने के लिए मेटा समझौते की योजना बना रही है

अमेरिकी राज्यों के मुकदमे को सुलझाने के लिए समझौते पर बात कर रही मेटा

Aug 26, 2026
10:56 am

क्या है खबर?

मेटा और अमेरिकी राज्यों के अटॉर्नी जनरल के बीच एक मुकदमे में ट्रायल के बीच ही समझौते की संभावना पर बातचीत हुई। इस मामले में कंपनी पर आरोप है कि उसने जान-बूझकर फेसबुक और इंस्टाग्राम को इस तरह से डिजाइन किया कि किशोरों को इनकी लत लग जाए। कैलिफोर्निया के ओकलैंड में फेडरल कोर्ट में चल रहे इस मुकदमे का दूसरा सप्ताह है। इसमें जुर्माने और प्लेटफॉर्म के काम करने के तरीके में बदलाव की मांग की जा रही है।

गवाही 

पहले सप्ताह हुई कर्मचारियों की गवाही 

ट्रायल के दौरान गवाही के पहले सप्ताह में जूरी सदस्यों ने इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी, मेटा के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों की बात सुनी।

इन्होंने कंपनी के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को डिजाइन करने में मदद की थी कि युवा यूजर्स उन टूल्स का इस्तेमाल कैसे करते हैं, जिन्हें इस्तेमाल को कम करने के लिए बनाया गया।

वकीलों ने कहा है कि वे गवाही के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क जुकरबर्ग को भी बुलाने की उम्मीद कर रहे हैं।

जुर्माना 

बाजार पूंजीकरण के बराबर होगा जुर्माना 

मेटा ने राज्यों के आरोपों को खारिज कर दिया है और अटॉर्नी जनरल पर बेतुके डिजाइन बदलाव और अत्यधिक भुगतान की मांग करने का आरोप लगाया है।

उसके मुताबिक, वह मुकदमा हार जाती है तो 1,400 अरब डॉलर (1.3 लाख अरब रुपये) तक का जुर्माना लग सकता है।

यह रकम उसके बाजार पूंजीकरण के बराबर है और कानूनी इतिहास में इतना जुर्माना पहले कभी नहीं सुना गया। दूसरी तरफ, मामला समझौते से सुलझता है तो यह रकम काफी कम होगी।

ADVERTISEMENT