वॉशिंगटन यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने eMTBR-tau243 नाम का एक ब्लड मार्कर खोजा है, जिससे अब जीवित लोगों में क्रॉनिक ट्रॉमेटिक एन्सेफैलोपैथी (CTE) बीमारी का पता लगाया जा सकता है।
अब तक चिकित्सक केवल व्यक्ति की मौत के बाद ही उसके ब्रेन टिशु की जांच करके CTE की पुष्टि कर पाते थे।
इस नई खोज से एडवांस CTE को स्वस्थ लोगों से अलग पहचानना आसान हो सकता है। यह उन एथलीटों के लिए खास तौर पर अहम है, जिनके सिर पर बार-बार चोटें लगती हैं।
eMTBR-tau243 का स्तर ज्यादा दिखा
अध्ययन में पाया गया कि जिन लोगों को एडवांस CTE है, उनके खून में इस मार्कर (eMTBR-tau243) का स्तर सामान्य से काफी ज्यादा होता है।
वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि eMTBR-tau243, CTE और अल्जाइमर जैसी दूसरी बीमारियों के बीच अंतर बताने में भी काम आ सकता है।
हालांकि, अभी यह कोई मुकम्मल टेस्ट नहीं है, लेकिन इस अध्ययन के सह लेखक कांता होरी और चिहिरो सातो को भरोसा है कि इससे उन लोगों की पहचान आसानी से की जा सकेगी, जिन्हें CTE का सबसे ज्यादा खतरा है। साथ ही इससे बीमारी के नए इलाज खोजने में भी तेजी आएगी।