विसा और OpenAI ने AI के माध्यम से शुरू की शॉपिंग की सुविधा
वीजा और OpenAI ने मिलकर एक नई पहल की है, जिससे अब ChatGPT शॉपिंग और एटलस जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स आपके लिए खरीदारी कर पाएंगे।
इसमें आप अपनी खर्च की सीमा और खरीदारी के नियम खुद तय कर सकते हैं, जिसके बाद AI बाकी का सारा काम खुद ही संभाल लेगा।
वीजा का लक्ष्य है कि इस तरह की ऑटोमैटिक और AI-पावर्ड खरीदारी सभी के लिए सुरक्षित और आसान बन सके।
नकली वेबसाइट्स के झांसे में आने की दी चेतावनी
वीजा दावा करता है कि वह टोकनाइज्ड क्रेडेंशियल्स, रीयल-टाइम फ्रॉड चेक और यूजर-कंट्रोल्ड परमिशन जैसी मजबूत सुरक्षा का उपयोग कर रहा है।
हालांकि, कुछ विशेषज्ञ नए खतरों की ओर इशारा कर रहे हैं। इनमें AI का बिना अनुमति खरीदारी करना या नकली वेबसाइट्स के झांसे में आ जाना शामिल है।
कंपनी ने भरोसा दिलाया है कि इस तकनीक को लागू करते समय पारदर्शिता और नियंत्रण का पूरा ध्यान रखा जाएगा, ताकि यह सुविधा सुविधाजनक होने के साथ-साथ भरोसेमंद भी बनी रहे।