समझ नहीं आ रहा कैसे चुनें पसंदीदा का तोहफा? ये AI टूल करेंगे आपकी मदद
क्या है खबर?
सही तोहफा खोजना कभी-कभी बड़ा मुश्किल लगता है, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से यह काम अब आसान हो गया है। यह आपको आपकी पसंद के हिसाब से उपहार बता देता है। AI टूल शौक, उम्र, बजट और खास मौके के हिसाब से मौजूदा चलन और लोगों की पसंद देखकर सही गिफ्ट बताता है। ये टूल सामने वाले की पसंद, रहन-सहन आदि देखकर तोहफे सुझाते हैं। आइये जानते हैं ऐसे AI टूल्स, जो इस काम में मददगार साबित होंगे।
#1
गिफ्ट आइडियाज AI: पसंदीदा गिफ्ट की बनाता है सूची
यह एक फ्री वेबसाइट है। यहां आपको बस यह बताना होता है कि तोहफा किसे देना है और किस मौके के लिए चाहिए? गिफ्ट आइडियाज तुरंत कई प्रोडक्ट देखकर एक सूची बना देता है। टूल ढेर सारे डाटा का इस्तेमाल करता है और आपकी दी हुई जानकारी के हिसाब से सटीक तोहफे बताता है। इसका मकसद तोहफा ढूंढने के काम को आसान बनाना है। यह फटाफट वही विकल्प दिखाता है, जो सामने वाले की पसंद और चाहत से मिलते-जुलते हों।
#2
चेल्सी: खास तोहफे के बारे में देता है सुझाव
चेल्सी तोहफे के ऐसे सुझाव देता है, जो सामने वाले के दिल को छू जाएं। यह मुफ्ट टूल ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से जुड़ा हुआ है। यह आपको ऐसी चीजें ढूंढने में साथ देता है, जो सामने वाले को सच में पसंद आएं और उसके लिए बहुत खास हों। टूल देखता है कि सामने वाले ने पहले क्या खरीदा या ऑनलाइन क्या देखा? इनको ध्यान में रखते हुए सुझाव को खास और उस मौके के हिसाब से सही बनाता है।
#3
स्मार्ट गिफ्ट AI: दाम और सामान की जानकारी
स्मार्ट गिफ्ट AI किसी भी प्रोडक्ट का दाम और स्टॉक तुरंत बता देता है। यह आपकी पसंद के हिसाब से खास चीजें भी खोजता है। इसमें बजट और किस तरह का सामान चाहिए, इसके हिसाब से फिल्टर लगाने का विकल्प मिलता है। यह टूल ऐसे तोहफे ढूंढने में काम आता है, जो आपके बजट में फिट बैठें और सामने वाले को पसंद भी आएं। यह सिर्फ वही विकल्प दिखाता है, जो आपकी बताई हुई शर्तों के हिसाब से उपलब्ध हों।
#4
गिफ्ट लिस्ट जिन: कम बजट वाले विकल्प
गिफ्ट लिस्ट जिन हजारों दुकानों को देखता है। यह सामने वाले की पसंद के हिसाब से ऐसे तोहफे खोजता है, जो कम पैसों में मिल जाएं। यह तोहफों की लिस्ट बनाते समय सामने वाले की उम्र, अमेजन रेटिंग और उसकी अपनी पसंद जैसी बातों पर ध्यान देता है। यह टूल सस्ते के साथ-साथ अच्छी गुणवत्ता के और सामने वाले के काम आने वाले तोहफे भी सुझाता है, जिससे उन्हें ज्यादा विकल्प नहीं ढूंढ़ने पड़ते हैं।