UPI सर्कल से परिवार के सदस्यों को बिना पिन बताए करें भुगतान,कैसे करें चालू?
डिजिटल भुगतान के लिए यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) सर्कल एक शानदार फीचर है, जिससे आप परिवार के अपने भरोसेमंद सदस्यों- बच्चों या माता-पिता या दादा-दादी के साथ पैसों का लेन-देन आसानी से कर सकते हैं।
इसकी सबसे खास बात यह है कि आपको अपना सीक्रेट पिन किसी को बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप उनके लिए हर महीने खर्च की एक लिमिट तय कर सकते हैं।
साथ ही यह भी फैसला कर सकते हैं कि उनके हर लेन-देन के लिए आपकी मंजूरी जरूरी होगी या नहीं। इस तरह आप चीजों को अपने पूरे कंट्रोल में रख पाते हैं और परिवार के रोजमर्रा के छोटे-मोटे खर्च बिना किसी टेंशन के पूरे हो जाते हैं।
UPI सर्कल को कैसे करें सेट अप
इसके लिए आपको अपने UPI ऐप में जाना होगा, जो UPI सर्कल को सपोर्ट करता हो। वहां आपको 'UPI सर्कल' या 'डेलीगेटेड पेमेंट्स' का विकल्प ढूंढना है। अब आप किसी भी भरोसेमंद व्यक्ति को सेकेंडरी यूजर के तौर पर जोड़ सकते हैं।
उनकी मासिक खर्च की लिमिट सेट करें और तय करें कि उनके लेन-देन अपने आप अप्रूव होंगे या आपको हर बार मंजूरी देनी होगी।
अपने खाते की एक्टिविटी पर हमेशा नजर रखें और अगर, जरूरत महसूस हो तो एक्सेस रिवोक करना न भूलें।