योगी सरकार 2030 तक स्थापित करेगी 2GW क्षमता का डाटा सेंटर
टेक्नोलॉजी
उत्तर प्रदेश ने 2030 तक 2 गीगावाट (GW) से ज्यादा डाटा सेंटर क्षमता बढ़ाने का एक बड़ा लक्ष्य तय किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना का ऐलान करते हुए बताया कि डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ढेर सारे नए डाटा सेंटर के जरिए राज्य की अर्थव्यवस्था को रफ्तार मिलेगी और रोजगार के नए मौके बनेंगे।
राज्य ग्रीन AI डाटा सेंटर को देगा बढ़ावा
इस नई नीति के तहत ऊर्जा-कुशल और AI से संचालित ग्रीन डाटा सेंटर बनाए जाएंगे, जिनमें विश्व स्तरीय सुविधाएं मिलेंगी। उत्तर प्रदेश सरकार नोएडा और वाराणसी जैसे प्रमुख शहरों पर खास ध्यान दे रही है, ताकि ये डाटा सेंटर के बड़े हब बन सकें।
अडाणी और हिरानंदानी जैसे बड़े उद्योग समूह तो पहले से ही निवेश के प्रस्ताव लेकर आगे आए हैं। इससे पूरे राज्य में रोजगार के नए मौके खुलेंगे और डिजिटल जगत और भी मजबूत होगा।