आईफोन की 20वीं सालगिरह पर ऐपल पेश करेगी कई नए डिवाइस
ऐपल आईफोन की 20वीं सालगिरह मनाने के लिए जबरदस्त बदलाव की तैयारी कर रही है। नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) जॉन टर्नस के नेतृत्व में सितंबर से कंपनी फोल्डेबल आईफोन, स्मार्ट ग्लासेज और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित डिवाइसेज लॉन्च करने की योजना बना रही है।
इनमें से कुछ उत्पाद 2027 के आस-पास बाजार में आ सकते हैं और कुछ उसके बाद आने की संभावना है।
इसी साल दस्तक देगा फोल्डेबल आईफोन
इस साल आईफोन 18 सीरीज के साथ ऐपल अपना पहला फोल्डेबल फोन पेश कर सकती है, जिसे 'आईफोन अल्ट्रा' कहा जा रहा है।
इसके बाद, 2027 तक खास कर्व्ड ग्लास डिजाइन वाले एडिशन मॉडल भी देखने को मिल सकते हैं, जिनके साथ दूसरे जेनरेशन का फोल्डेबल आईफोन भी लॉन्च होने की उम्मीद है।
ऐपल सिरी को और भी स्मार्ट बनाने के लिए कैमरा वाले एयरपॉड्स पर भी काम कर रही है। इसके अलावा, मेटा को कड़ी टक्कर देने के लिए कंपनी अपने पहले स्मार्ट ग्लासेज भी ला रही है।
इसके अलावा, एक डिस्प्ले आर्म वाले रोबोटिक स्मार्ट होम डिवाइस की भी चर्चा तेज है। मैक, आईपैड और ज्यादा स्मार्ट होमपॉड मिनी के भी अपडेट्स आने वाले हैं।