LOADING...
NEET पुनर्परीक्षा के दौरान बिहार में सॉल्वर गिरोह का खुलासा, 5 मेडिकल छात्र समेत 24 गिरफ्तार
NEET पुनर्परीक्षा के दौरान बिहार में सॉल्वर गिरोह का खुलासा (प्रतीकात्मक तस्वीर)

NEET पुनर्परीक्षा के दौरान बिहार में सॉल्वर गिरोह का खुलासा, 5 मेडिकल छात्र समेत 24 गिरफ्तार

लेखन गजेंद्र
Jun 22, 2026
10:58 am

क्या है खबर?

राष्ट्रीय पात्रता सह-प्रवेश परीक्षा (NEET-UG) 2026 की रविवार को हुई पुनर्परीक्षा में बिहार में सॉल्वर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। यहां के लखीसराय में अभ्यर्थियों की जगह परीक्षा देने की साजिश रच रहे 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें 5 मेडिकल छात्र शामिल हैं। पड़ताल के दौरान परीक्षा प्रक्रिया संभाल रही बायोमेट्रिक कंपनी पर भी शक की सुई घूमी है, जिसके 14 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया है।

जांच

कैसे हुआ खुलासा?

परीक्षा से पहले पुलिस को खबर मिली की हसनपुर हाई स्कूल परीक्षा केंद्र में बायोमेट्रिक मशीन बंद कर कुछ अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। पुलिस जब जांच करने पहुंची तो पता चला कि पटना मेडिकल कॉलेज के तृतीय वर्ष का MBBS छात्र मयंक कश्यप बायोमेट्रिक कंपनी का स्टाफ बनकर अंदर घुसा था। उसने अन्य लोगों की जानकारी दी, जिसके बाद KRK हायर सेकेंडरी स्कूल और केंद्रीय विद्यालय लखीसराय में छापेमारी कर अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया।

सौदा 

30 से 40 लाख में तय हुआ सौदा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पकड़े गए 5 मेडिकल छात्रों में BHU नर्सिंग की छात्रा पूनम कुमारी, सौरभ झा, अमन अग्रवाल, संजीत और उसका भाई शामिल है। पूनम दूसरे परीक्षार्थी की जगह परीक्षा दे रही थी। वह रंगे हाथ पकड़ी गईं। सौरभ AIIMS रायबरेली में, अमन दिल्ली के शाहदरा स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्न है। संजीत औऱ उसका भाई नर्सिंग का छात्र है। इनको परीक्षा में बैठाने के लिए 30 से 40 लाख रुपये में सौदा किया गया था।

Advertisement

जांच

बिहार सॉल्वर गैंग का सरगना भी मेडिकल छात्र

बताया जा रहा है कि सॉल्वर गैंग का सरगना गया के अन्नपूर्णा नारायण मगध मेडिकल कॉलेजके छात्र अर्पित राज को माना जा रहा है। उससे केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) 2024 में हुए पेपर लीक के मामले में भी पूछताछ कर चुकी है। पुलिस पूरे राज्य में पड़ताल कर रही है। 3 मई को पेपर लीक के बाद NEET परीक्षा रद्द कर दी गई थी। रविवार को दोबारा परीक्षा हुई थी। इसमें 22 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।

Advertisement