LOADING...
दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तानी प्रदर्शनकारी ने डाली बाधा, देखें वीडियो
दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट का वीडियाे आया सामने

दिलजीत दोसांझ के लाइव कॉन्सर्ट में खालिस्तानी प्रदर्शनकारी ने डाली बाधा, देखें वीडियो

Jun 22, 2026
11:14 am

क्या है खबर?

गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ अपने नॉर्थ अमेरिकन ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 को लेकर चर्चा में हैं। इस टूर का समापन 20 और 21 जून को सैन फ्रांसिस्को में हुआ, जहां गायक के लाइव कॉन्सर्ट में एक खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी ने माहौल को तनावपूर्ण बना दिया। नजीतन, कुछ देर के लिए गायक के कॉन्सर्ट में बाधा आ गई और वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना से जुड़ा वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

कॉन्सर्ट

झंडा लेकर मंच पर चढ़ गया खालिस्तानी प्रदर्शनकारी

इंडिया टुडे के अनुसार, दिलजीत शुक्रवार को सैन फ्रांसिस्को के चेस सेंटर में लाइव परफॉर्म कर रहे थे। तभी एक खालिस्तानी समर्थक प्रदर्शनकारी झंडा लेकर मंच पर कूद पड़ा, जिससे वहां मौजूद अन्य लोग चौंक गए। हालांकि, गायक ने अपने कॉन्सर्ट को बीच में नहीं रोका। मौके पर सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय पुलिस ने प्रदर्शनकारी को पकड़ लिया और हिरासत में ले लिया। उधर, आरोपी की गिरफ्तारी के बाद, दिलजीत ने अपना डांस और गायिकी प्रदर्शन फिर से शुरू कर दिया।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए घटना का वीडियो

Advertisement