यूक्रेन युद्ध के मैदान में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहा है। इस तकनीक के तहत डेल्टा (DELTA) नाम के एक सिस्टम को रूसी सैनिकों को ट्रैक करने और उन पर निशाना साधने के लिए लगाया गया है।
डेल्टा सिस्टम ड्रोन, सैटेलाइट और आम नागरिकों से मिली जानकारियों को भी एक साथ जुटाता है। इससे कमांडर्स को युद्ध के मैदान की पल-पल की जानकारी का नक्शा मिलता है, जिसके चलते वे तेजी से सही फैसले ले पाते हैं और किसी भी भ्रम की स्थिति से बचते हुए सटीक कार्रवाई करते हैं।
कीव के बचाव में निभाई अहम भूमिका
नाटो की फंडिंग से तैयार हुए डेल्टा ने 2022 में कीव की रक्षा करने में बड़ी भूमिका निभाई थी। इसने स्टारलिंक के जरिए डाटा भेजा, जिससे तेजी से फैसले लिए जा सके।
अब एवेंजर्स AI प्लेटफॉर्म के साथ जुड़ने के बाद यह खतरों को और जल्दी पहचान पा रहा है।
इस साल हुए शोध बताते हैं कि इसने यूक्रेन के लिए दुश्मन के ठिकानों को खोजने और उन पर हमला करने की रफ्तार को कई गुना बढ़ा दिया है।