बेहतर सुरक्षा के लिए UIDAI ने नए आधार ऐप इस्तेमाल की दी सलाह
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अब एक बिल्कुल नया आधार ऐप लॉन्च कर दिया है। यह पुराने एमआधार की जगह लेगा, जो जल्द ही बंद हो जाएगा।
नए अपडेट के साथ ज्यादा मजबूत सुरक्षा और बेहतर प्राइवेसी कंट्रोल दिए गए हैं। इससे हर किसी के लिए अपनी आधार जानकारी तक पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी।
UIDAI ने सलाह दी है कि जो लोग बेहतर सेवा और पुख्ता सुरक्षा चाहते हैं, उन्हें जल्द से जल्द इस नए ऐप पर शिफ्ट हो जाना चाहिए।
QR कोड से शेयर कर सकेंगे जानकारी
यह नया ऐप आपको QR कोड के जरिए अपनी आधार जानकारी साझा करने की सुविधा देता है। अब आपको कागजी कॉपी साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
होटल या हवाई अड्डे जैसी जगहों पर पहचान की तुरंत जांच के लिए यह तरीका बेहद मददगार होगा। इसकी सबसे खास बात यह है कि आपके पास पूरा कंट्रोल होगा कि आप कौन-सी जानकारी शेयर कर रहे हैं, जिससे आपकी निजता बनी रहेगी।