UIDAI ने इस साल के अंत तक आधार में ईमेल अपडेट किया फ्री
टेक्नोलॉजी
आधार कार्ड में अपना ईमेल अपडेट करना अब और भी आसान हो गया है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार ऐप में एक नया फीचर शुरू किया है, जिसके बाद अब आपको आधार सेवा केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर, आप ऐप से यह काम करते हैं तो 31 दिसंबर तक आपको 75 रुपये का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
अगर, आप ऐप से यह काम करते हैं तो 31 दिसंबर तक आपको 75 रुपये का कोई शुल्क नहीं देना होगा।
2.5 लाख से ज्यादा ईमेल अपडेट किए
अपना ईमेल जोड़ने से आपको आधार से जुड़े जरूरी अलर्ट और अपडेट लगातार मिलते रहेंगे, जिससे आपके आधार का प्रबंधन करना और भी आसान और सुरक्षित बन जाएगा।
इस कदम पर लोगों की प्रतिक्रिया शानदार रही है। लॉन्च के सिर्फ 2 दिनों में ही 2.5 लाख से ज्यादा ईमेल अपडेट दर्ज किए गए हैं। यह पूरी कोशिश डिजिटल सेवाओं को और आसान बनाने के साथ-साथ आपकी जानकारी पर आपको पूरा नियंत्रण देने के लिए की गई है।