'वेलकम टू ज जंगल' के बाद अगली तैयारी में अहमद खान, 3 फिल्मों पर लगाई मुहर
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू ज जंगल' बॉक्स ऑफिस पर सफलता की सीढ़ी चढ़ रही है। फिल्म के निर्देशक अहमद खान इस सफलता का जश्न तो मना रहे हैं, लेकिन आराम फरमान के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। उन्होंने एक साथ अपनी आगामी 3 फिल्मों को लेकर बड़ी जानकारी दे डाली है, जिससे फैंस भी गदगद हैं। अहमद ने बताया कि उनकी एक फिल्म जाॅम्बी कॉमेडी है, जिसके लिए कास्टिंग की प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी।
परियोजना
टाइगर श्रॉफ-शनाया कपूर होंगे मुख्य किरदार
न्यूज 18 से बातचीत में, निर्देशक ने बताया कि वह इस वक्त 3 बड़ी फिल्मों के प्री-प्रोडक्शन में व्यस्त हैं, जिसमें टाइगर श्रॉफ और शनाया कपूर की जाॅम्बी कॉमेडी भी शामिल है। उन्होंने परियोजना की पुष्टि करते हुए कहा, "जी हां, वो फिल्म बन रही है। वो पक्की बन रही है। हमने फोटोशूट भी कर लिया है। बस बाकी कलाकारों को फाइनल करना बाकी है। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म होगी। प्रोडक्शन बहुत जल्द शुरू होगा।"
डेब्यू
अपने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे अहमद
अहमद ने आगे बताया कि वह 'वेलकम टू ज जंगल' जैसी की एक मल्टीस्टारर फिल्म बना रहे हैं। उन्होंने कहा, "मैं एक और मल्टी-स्टारर फिल्म कर रहा हूं। इसमें 'वेलकम टू द जंग' की तरह 34 कलाकार नहीं होंगे। इस बार 33 कलाकार होंगे। यह बड़ी फिल्म होगी, लागत के लिहाज से नहीं, बल्कि इसके आकार के लिहाज से।" इसके अलावा, अहमद अपने बेटे अजान खान को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। यह एक रोमांटिक-ड्रामा होगी, जिसका निर्देशन वह खुद करेंगे।