LOADING...
सलमान खान की 'मातृभूमि' के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, आया ये अपडेट
'मातृभूमि' की रिलीज पर आया अपडेट

सलमान खान की 'मातृभूमि' के लिए करना पड़ सकता है लंबा इंतजार, आया ये अपडेट

Jul 13, 2026
10:31 am

क्या है खबर?

सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' को अगस्त में रिलीज किया जाना था। अब लगता है कि फैंस को इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि इसकी रिलीज के आसार इस साल तो दूर-दूर तक नहीं दिख रहे हैं। ताजा अपडेट है कि फिल्म को रिलीज करने की हर संभव कोशिश जारी है, लेकिन यह इस साल तक टल सकती है। बता दें, फिल्म 'मातृभूमि' का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है।

रिलीज

क्या 2027 में रिलीज होगी सलमान की 'मातृभूमि'?

बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, सूत्र ने कहा, "मामले अभी तक सुलझे नहीं हैं। अगर ये जल्द सुलझ भी जाते हैं, तब भी अच्छी रिलीज स्लॉट मिलना मुश्किल होगा, क्योंकि ज्यादातर तारीखें बुक हो चुकी हैं। हमारी इंडस्ट्री में यह आम बात है कि अभिनेता और फिल्म निर्माता किसी दूसरी फिल्म की पहले से बुक की गई तारीख पर फिल्म रिलीज कर देते हैं। लेकिन सलमान खान अपवाद हैं। वह बेवजह किसी दूसरी फिल्म से टकराव में विश्वास नहीं रखते।"

फिल्म

अगले साल 2 फिल्में रिलीज होने के आसार

सूत्र ने आगे कहा, "अगर समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो 'मातृभूमि' अगले साल के लिए टल जाएगी। इसका मतलब यह होगा कि सलमान की 2027 में 2 फिल्में रिलीज हो सकती हैं।" सलमान की 'SVC63' ईद, 2027 पर रिलीज के लिए तैयार है, जिसमें उनके साथ नयनतारा हैं। बता दें, 'मातृभूमि' भारतीय और चीनी सेनाओं के बीच 2020 में हुए गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। इसके विषयवस्तु पर आपत्ति के चलते अभी सेंसर प्रमाणपत्र नहीं मिला है।

Advertisement